- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कैसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा...?
Posted by : achhiduniya
03 June 2024
किसी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता तभी मिलती है जब
सबसे पहले, उसे लोकसभा या विधानसभा चुनावों में चार या उससे
अधिक राज्यों में डाले गए वोटों का कम से कम छह प्रतिशत प्राप्त होना चाहिए और उसके पास कम से कम चार लोकसभा सदस्य भी होने
चाहिए। दूसरा, उसके
पास लोकसभा की कम से कम दो प्रतिशत सीटें हों और कम से कम तीन राज्यों से उसके उम्मीदवार
हों। तीसरा, कम
से कम चार राज्य उसे राज्य पार्टी के रूप में मान्यता देते हों।
