- Back to Home »
- Discussion , Politics »
- RSS को मनाने संवाद स्थापित करेगी BJP....
Posted by : achhiduniya
14 June 2024
लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस की ओऱ से काफी तीखी
प्रतिक्रिया आने से बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई की बैठक में तय किया गया है
कि बीजेपी मातृ
संस्था (RSS व
अन्य) से स्थानीय स्तर पर संवाद स्थापित किया जाएगा। मतभेदों और संवाद की कमी को
दूर करने का प्रयास किया जाएगा। राज्य में मराठा बाहुल्य क्षेत्र में विधायक, सांसद या जनप्रतिनिधि स्थानीय लोगों से समाज के
प्रमुखों से बात करेंगे। बीजेपी की ओऱ से बताया गया है कि हम मन से नहीं हारे। वोट प्रतिशत और सीट में भी नहीं
हारे। निगेटिव परसेप्शन से हारे जिसे काउंटर कर बाउंस बैक करेंगे। ऐसा संदेश
कार्यकर्ताओं को दिया गया। बीजेपी पार्टी
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले ने बैठक
को लेकर एक्स पर लिखा आज दादर स्थित वसंत स्मृति कार्यालय में
पार्टी की राज्य बैठक में पीएम मोदी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने का
प्रस्ताव बड़े उत्साह के साथ सर्वसम्मति से पारित किया गया। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के सभी बीजेपी
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरे मन और मेहनत से काम किया,लेकिन हमारे खिलाफ साजिश रची गई। हमें इसकी जानकारी है हम इन
सबकी समीक्षा कर रहे हैं। इसलिए किसी को भी थकने की जरूरत नहीं है। इसके बाद से
पार्टी के काम में पूरी लगन से लग गए।
बैठक के दौरान कई अहम फैसले लिए गए जैसे कि
महाराष्ट्र में सभी 48 लोकसभा
सीट पर पार्टी द्वारा ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया। सीट हारी या जीती उस पर समीक्षा
की जाएगी। एक
महीने के भीतर पार्टी ऑब्ज़र्वर अपनी रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को देंगे। बीजेपी की
बैठक में यह तय हुआ कि पार्टी के ख़िलाफ़ बनी नैरेटिव को तोड़ेंगे। लोगों के बीच
जाकर सच्चाई बताएंगे।


