Posted by : achhiduniya 26 July 2024

बीजेपी के साथ गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा, 'हम इनके साथ (कांग्रेस) थे, ये गठबंधन के अंदर लॉबी चलाते हैं। इस कारण हम लोगों ने इन्हें नमस्कार किया और इधर बीजेपी के साथ चले आए। लोकसभा में बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ उनकी पार्टी का चुनाव के पहले का गठबंधन है, जो फेविकोल से चिपका हुआ है। इसके साथ ही ललन सिंह ने कांग्रेस पर लोकसभा चुनाव परिणाम 
में मिली उसकी 99 सीट को लेकर कटाक्ष किया। ललन सिंह ने सांप-सीढ़ी के खेल का जिक्र करते हुए कहा कि इस खेल में 99 पर पहुंचते ही सांप काट लेता है और फिर सीधे खिलाड़ी जीरो पर पहुंच जाते हैं। अभी तो ये पहला साल है। 5 साल अभी बाकी हैं। आगे-आगे देखिए क्या होता है? कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए ललन सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि सदन में बजट पर नहीं, बल्कि पीएम मोदी की आलोचना पर भाषण चल रहा है। ललन सिंह ने कहा, विपक्ष की शैली यह दर्शाती है कि इन लोगों को पीएम मोदी का चेहरा पसंद नहीं है।
वो प्रधानमंत्री से नफरत करते हैं,लेकिन आप लोग क्या करेंगे, देश की जनता ने उनके चेहरे (पीएम मोदी) को पसंद किया है। उन्होंने लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट के माध्यम से ऐसी गुगली फेंकी है कि कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष क्लीन बोल्ड हो गया है। उन्होंने कहा, 'यह आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में पीएम मोदी के संकल्प को दर्शाने वाला बजट है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -