Posted by : achhiduniya 23 July 2024

नई दिल्ली:- देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने वाले इस महत्वपूर्ण बजट के लिए मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी और उनकी पूरी टीम बहुत-बहुत बधाई की पात्र है। साथियोंये बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला बजट है। ये देश के गांव-गरीब-किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये जो नीयो मीडिल क्लास बना हैयह बजट उनके सशक्तिकरण की निरंतरता का बजट है। ये नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई स्केल मिलेगी। ये मिडिल क्लास को नई ताकत देने वाला बजट है। ये जनजातीय समाजदलितपिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजनाओं के साथ आया है। इस बजट से महिलाओं की आर्थिक 
भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस बजट से छोटे व्यापारियों, MSMEs कोयानि की लघु उद्योगों काउसकी प्रगति का नया रास्ता मिलेगा। बजट में मैन्यूफैक्चरिंग पर भी बल हैइंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल है। इससे आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और गति को भी निरंतरता मिलेगी। साथियोंरोजगार और स्वरोजगार के अभूतपूर्व अवसर बनानाये हमारी सरकार की पहचान रही है। आज का बजट इसे और सुदृढ़ करता है। देश और दुनिया ने PLI स्कीम की सफलता देखी है। अब इस बजट में सरकार ने Employment Linked Incentive scheme की घोषणा की है।

इससे देश में करोड़ों-करोड़ों नए रोजगार बनेंगे। इस योजना के तहतजीवन में पहली नौकरी पाने वाले युवा की पहली तनख्वाहहमारी सरकार देगी। स्किल डेवलपमेंट और उच्च शिक्षा के लिए मदद हो या फिर करोड़ नौजवानों को इंटर्नशिप की योजनाइससे गांव केगरीब के मेरे नौजवान साथीमेरे बेटे-बेटीदेश की टॉप कंपनियों में काम करेंगेउनके सामने संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। हमें हर शहरहर गाँवहर घर entrepreneurs बनाना हैं। इसी उद्देश्य से बिना गारंटी के मुद्रा लोन की लिमिट को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए किया गया है। इससे छोटे कारोबारियोंविशेष रूप से महिलाओंदलितपिछड़ेआदिवासी परिवारों में स्वरोजगार को बल मिलेगा। साथियोंहम सब लोग मिलकर भारत को ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाएंगे।
देश का MSME सेक्टरमध्यम वर्ग से जुड़ा हुआ हैएक प्रकार से MSME सेक्टर की ownership मध्यमवर्गीय है। और इसी सेक्टर से गरीबों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार भी मिलता है। छोटे उद्योगों को बड़ी ताकतउस दिशा में हमारा अहम कदम है। इस बजट में MSMEs के लिए Ease of Credit बढ़ाने वाली नई योजना का एलान किया गया है। मैन्युफेक्चरिंग और एक्सपोर्ट्स इकोसिस्टम को हर जिले तक ले जाने के लिए बजट में  अहम घोषणा की गई है। E-Commerce Export Hubs और फूड क्वालिटी टेस्टिंग के लिए100 यूनिट्सऐसे कदमों से वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट अभियान को गति मिलेगी। 
साथियोंये बजट हमारे स्टार्टअप्स के लिएइनोवेशन इकोसिस्टम के लिए ढेर सारे नए अवसर लेकर आया है। स्पेस इकॉनॉमी को बढ़ावा देने के लिए एक हजार करोड़ रुपए का फंड हो, Angel Tax हटाने का फैसला होऐसे कई सारे कदम इस बजट में उठाए गए हैं। साथियोंरिकॉर्ड हाई कैपेक्स इकॉनॉमी का एक ड्राइविंग फोर्स बनेगा। 12 नए इंडस्ट्रियल नोड्स देश में नए सैटलाइट टाउन्स का विकास और 14 बड़े शहरों के लिए Transit Plans...इससे देश में नए economic hub विकसित होंगे और बहुत बड़ी संख्या में नए रोज़गार बनेंगे। साथियोंआज डिफेंस एक्सपोर्ट्स रिकॉर्ड स्तर पर हैं। इस बजट में डिफेंस सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं। आज पूरी दुनिया में भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। और भारत में टूरिज्म के क्षेत्र में नई संभावनाएं बनी हैं। 

टूरिज्म क्षेत्रगरीब और मध्यम वर्ग के लिए कई अवसर लेकर आता है। इस बजट में टूरिज्म क्षेत्र पर भी विशेष बल दिया गया है। साथियों, NDA सरकार ने पिछले 10 साल में ये सुनिश्चित किया है कि गरीब और मध्यम वर्ग को लगातार टैक्स से राहत मिलती रहे। इस बजट में भी इनकम टैक्स में कटौती और स्टैंडर्ड डिडक्शन में वृद्धि का फैसला लिया गया है। TDS के नियमों को भी सरल किया गया है। इन कदमों से हर टैक्सेपेयर को अतिरिक्त बचत होने वाली है।साथियोंदेश के विकास के लिए भारत के पूर्वी क्षेत्र का संपूर्ण विकास...पूर्वोदय के विजन द्वारा हमारे इस अभियान को नई गतिनई ऊर्जा मिलेगी। हम पूर्वी भारत में कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे हाईवेजवाटर प्रोजेक्ट्स और पावर प्रोजेक्ट्स का निर्माण कर विकास को नई गति देंगे।
साथियोंइस बजट का एक बहुत बड़ा फोकस देश के किसान हैं। अन्न भंडारण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम के बाद अब हम Vegetable Production Clusters बनाने जा रहे हैं। इससे एक ओर छोटे किसानों को फल-सब्ज़ियोंअन्य उपज के लिए नए बाजार मिलेंगेबेहतर दाम मिलेंगे...तो दूसरी ओरहमारे मध्यम वर्ग के लिए फल-सब्जियों की उपलब्धता बढ़ेगी और परिवार के लिए पोषण भी सुनिश्चित होगा। कृषि क्षेत्र में भारत का आत्मनिर्भर बनना समय की मांग है। इसलिएदलहनतिलहन की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को मदद की घोषणा की गई है। साथियोंदेश में गरीबी समाप्त होगरीब का सशक्तिकरण होइस दिशा में भी आज के बजट में प्रमुख घोषणाएं की गई हैं। गरीबों के लिए करोड़ नए घर बनाना तय हुआ है। 

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान Saturation Approach के साथ करोड़ आदिवासी परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ेगा। इसके अलावा ग्राम सड़क योजना, 25 हजार नए ग्रामीण क्षेत्रों को All Weather Roads से जोड़ेगी। इसका लाभदेश के सभी राज्यों के दूर-दराज गांवों को मिलेगा।साथियोंआज का बजट नए अवसरनई ऊर्जा लेकर आया है। ये ढेर सारे नए रोजगारस्वरोजगार के अवसर लेकर आया है। ये Better Growth और Bright Future लेकर आया है। आज का बजटभारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने केउस पूरी प्रक्रिया में कैटेलिस्ट का काम करेगाविकसित भारत की एक ठोस नींव रखेगा। सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -