- Back to Home »
- Politics »
- भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सरगना शरद पवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया प्रहार
Posted by : achhiduniya
21 July 2024
बीजेपी के अधिवेशन
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा
चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में बीजेपी कार्यकर्ता
बाहर निकलें। इस बार भी महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत की सरकार बीजेपी के नेतृत्व
में बनेगी। उत्तराखंड में यूसीसी लाया गया है। देश अब यूसीसी का इंतजार कर रहा है। महाराष्ट्र के पुणे में शाह ने बीजेपी के अधिवेशन
कार्यक्रम के दौरान कहा कि कमल फुल युति (महायुती) की सरकार फिर से बनाने के लिए
आज का सम्मेलन है। पीएम मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने की हैट्रिक लगाई
है। महाराष्ट्र में भी जीत की हेक्ट्रिक होनी चाहिए। अमित शाह ने महाराष्ट्र के
दिग्गज नेता शरद पवार पर भ्रष्टाचार के आरोप
लगाए हैं। साथ ही उन्हें भ्रष्टाचार
के मामलों का सबसे बड़ा सरगना भी कहा है। शाह ने कहा कि शरद पवार नए-नए जाल तैयार कर रही है। जब-जब बीजेपी सरकार राज्य में आती है। मराठा
आरक्षण मिलता है। जब-जब शरद पवार सरकार आती है। मराठा आरक्षण खत्म हो जाता है। भ्रष्टाचार के सबसे बड़ा सरगना शरद पवार हैं। शरद
पवार ने भ्रष्टाचार की संस्थायें खड़ी की हैं। महाराष्ट्र में अब यह नहीं चलेगा। पार्टी
के अधिवेशन कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि एक बार बीजेपी हरियाणा और महाराष्ट्र जीतेगी तो
राहुल गांधी का अहंकार चूर-चूर हो जाएगा। कांग्रेस पराजय में भी अहंकारी है। राहुल
गांधी अनूठा उदाहरण पेश कर रहे हैं। मोदी
सरकार कई योजनाएं लाई है।
देवेंद्र फाड़नवीस की सरकार ने भी लाड़ली बहन और लाड़ला भाई योजना लाई
है। कांग्रेस अब भ्रम फैला रही इतने साल सरकार थी तब क्यों गरीब आदिवासियों का भला
नहीं किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि समाज के हर तबके
को न्याय देने का काम बीजेपी ने किया है। विपक्ष झूठ फैला रहा है। दूध का पाउडर इंपोर्ट करने का विपक्ष ने झुठ
फैलाया है।


.jpg)