- Back to Home »
- Politics »
- शरद पवार ने लोकसभा के बाद विधानसभा के उम्मीदवार के लिए जनता से मांगा समर्थन....
Posted by : achhiduniya
09 July 2024
बीजेपी की आलोचना
करते हुए शरद पवार ने कहा, लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ लोगों को नुकसान हुआ है,अगर इन्हें
महाराष्ट्र की सत्ता से हटाना है तो लोगों को अपने साथ लेना चाहिए। हमने दस में से
आठ में जीत हासिल की। शरद पवार ने कहा कि हमने एक सामान्य परिवार से आने वाले
नीलेश लंके को मौका दिया और अब वह लोकसभा में बैठे हैं। लोकसभा के नतीजों के बाद
अब ऐसा लग रहा है कि शरद पवार ने विधानसभा की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने अब
महाराष्ट्र से पहले उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। शरद पवार ने तासगांव-कवथे
महांकाल विधानसभा क्षेत्र से रोहित पाटील को समर्थन देने की अपील की है। शरद पवार
सांगली के दौरे पर
थे,जब उन्होंने तासगांव में आरआर पाटिल की समाधि का
दौरा किया। शरद पवार ने कहा,विधायक सुमनताई के बाद अब रोहित पाटील के साथ
खड़े हों, रोहित को ताकत दें, हम सभी समस्याओं का समाधान कर देंगे। दरअसल,
रोहित पाटील के जन्मदिन के बाद से ये कयास
लगाए रहे थे कि वह अब तासगांव कवठे महांकाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं
अब शरद पवार ने अपनी उम्मीदवारी का साफ संकेत दे दिया है। सुमनताई पाटिल वर्तमान
में तासगांव से विधायक हैं और उनसे पहले इस निर्वाचन क्षेत्र का नेतृत्व आरआर
पाटिल करते थे।
.jpg)
.jpg)