- Back to Home »
- Judiciaries »
- सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति की मंजूरी दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने…
Posted by : achhiduniya
16 July 2024
सुप्रीम कोर्ट में
दो नए जजों की नियुक्ति की मंजूरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दे दी है। जस्टिस
एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन
की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त को मंजूरी दी। नियुक्ति के बाद न्यायमूर्ति सिंह
मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से
जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह और
मद्रास हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर महादेवन को सुप्रीम
कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई
चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 11 जुलाई को इनके नामों की सिफारिश की थी। बता दें
कि सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सहित 34 जज के पदों को मंजूरी मिली हुई है। इन दोनों के
शपथ लेने के बाद
जजों के सभी पद भर जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट कलेजियम के अन्य सदस्य
जस्टिस संजीव खन्ना, बी आर गवई, सूर्यकांत और हृषिकेश राय हैं। सुप्रीम कोर्ट में
वर्तमान में 32
न्यायाधीश हैं। जस्टिस सिंह का जन्म 1 मार्च, 1963 को
मणिपुर के इंफाल में हुआ था।
उनके पिता का नाम (दिवंगत) जस्टिस एन इबोटोम्बी सिंह
था, जो गुवाहाटी हाई कोर्ट के पहले एडवोकेट जनरल थे
और उनके पिता का नाम एन गोमती देवी था। गुवाहाटी हाई कोर्ट में जाने से पहले
उन्होंने कुछ वक्त तक सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की थी। उन्हें 2008 में गुवाहाटी हाई कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता
नामित किया गया था। 2011 में न्यायमूर्ति
सिंह ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और 2012 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।


