- Back to Home »
- Politics »
- सीट बंटवारा पहले दौर की चर्चा के बाद दूसरे की तैयारी कांग्रेस के 4 विधायक अपने साथ...एनसीपी प्रमुख अजित पवार
सीट बंटवारा पहले दौर की चर्चा के बाद दूसरे की तैयारी कांग्रेस के 4 विधायक अपने साथ...एनसीपी प्रमुख अजित पवार
Posted by : achhiduniya
31 August 2024
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री
और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर पहले दौर की चर्चा हुई
है। हम दूसरी बार फिर एक साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि 288 सीटों में से किसे कौन सी सीट मिलेगी,
हम उस पर चर्चा के बाद निर्णय लेंगे। सीटों
के बंटवारे के लिए वैकल्पिक योग्यता मानदंड होगी। विधानसभा चुनाव के लिए 60
सीटों पर पार्टी के युवा नेताओं और
कार्यकर्ताओं को तैयारी करने के लिए कहा है। अजित पवार ने कहा कि कांग्रेस के 4
विधायक अपने साथ हैं। जीशान सिद्दीकी,
हिरामन खोसकर,
सुलभा खोड़के अपने साथ हैं। 54
अपनी मौजूदा सीट हैं,
4 कांग्रेस के लोग अपने साथ हैं। कुल 60
सीटों पर तैयारी कीजिए। गौरतलब है की 288
सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में नवंबर
में चुनाव होने की संभावना है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में राष्ट्रवादी कांग्रेस
पार्टी (NCP) के अलावा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (BJP)
शामिल हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव के समय
भी महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान नजर आई थी।

