- Back to Home »
- Politics »
- गाजा की चिंता में गरजते है राहुल गांधी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर मुंह में दही जम गई अनुराग ठाकुर का तंज
गाजा की चिंता में गरजते है राहुल गांधी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर मुंह में दही जम गई अनुराग ठाकुर का तंज
Posted by : achhiduniya
09 August 2024
लोकसभा में बीजेपी
के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता
प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख को बधाई देते समय
हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि
दुर्भाग्य है कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष ने जब बांग्लादेश की अंतरिम
सरकार के प्रमुख को बधाई दी, तब उन्होंने वहां के हिंदुओं की सुरक्षा की कोई
बात नहीं की। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि हिंदुओं और
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात नहीं
कर सके, जबकि गाजा को लेकर कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी बातें
की थीं। ठाकुर ने शुक्रवार
को कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और
राहुल गांधी गाजा की चिंता तो करते हैं लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे
अत्याचार पर चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के
प्रमुख को पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी और
कहा कि हमारे जो हिंदू और अल्पसंख्यक वहां पर हैं, उनकी सुरक्षा और विकास सुनिश्चित की जाए लेकिन
कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।
.jpeg)
.jpeg)