Posted by : achhiduniya 15 August 2024

सऊदी अरब में रह रहे रेहान नाम के एक बांग्लादेशी युवक ने पाकिस्तान के धर्म गुरु इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा से सवाल किया था कि उनके देश में तानाशाह ने कब्जा जमा लिया है। ऐसे तानाशाह के खिलाफ कुरान और हदीस ने क्या पैगाम दिया है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस्लाम में किसी भी सशस्त्र विद्रोह की इजाजत नहीं है। किसी भी सरकार के खिलाफ हथियार उठाना गैर इस्लामी है। इससे देश में अराजकता फैलती है। इसके अलावा सरकार में मौजूद लोगों के पास हथियार हैं और वे निर्दोष लोगों की हत्या कर देंगे। लिहाजा मैं भारत और पाकिस्तान के लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वे अपनी सरकारों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसक गतिविधियों में शामिल न हों।  दरअसल, बांग्लादेश में कोटा सिस्टम समाप्त करने को लेकर शुरू हुए आंदोलन में शेख हसीना की कुर्सी 
चली गई। इसी दौरान बांग्लादेश में जमकर हिंसा हुई और कई निर्दोष लोगों की जानें चली गई। सत्ता परिवर्तन के बावजूद बांग्लादेश की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अब भी आवामी लीग के नेताओं के ऊपर हिंसा का दौर जारी है। इस बीच पाकिस्तान के धर्म गुरु इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा ने हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त बयान दिया है। मौलाना ने कहा कि कुछ लोग अपनी सरकार गलत या गैर इस्लामी बताकर विद्रोह करते हैं। अपने विद्रोह को सही ठहराने के लिए हजरत इमाम हुसैन का सहारा लेते हैं, जहां उन्होंने उस वक्त के शासक यज़ीद बिन मुआविया के खिलाफ खुरूज को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। ऐसे मुसलमानों को फटकारते हुए मौलाना ने कहा कि आज का शासक न यजीद है न आपका नेता इमाम हुसैन हैं। लिहाजा किसी हिंसक गतिविधि को इमान हुसैन के नाम पर सही नहीं ठहराया जा सकता है। 
मौलाना ने कहा कि इमाम हुसैन के जमाने के लोग पैगंबर मुहम्मद से प्रशिक्षित लोग थे। ऐसे में उनके फैसले को आज के नेताओं के फैसले से तुलना करना सरासर गलत है। पाकिस्तानी मौलाना ने अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीसे आवाज उठाने की सलाह दी। प्रश्न करने वाले शख्स से धर्म गुरु ने कहा कि आपके आवाज उठाने से सरकार ने आरक्षण को 30 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया। ऐसे में अब अन्य मामलों के लिए संघर्ष करें, ऐसा करने से समस्याओं का समाधान निकल जाता है। उन्होंने अमेरिका और यूरोप का हवाला देते हुए कहा कि वहां पर वर्षों के संघर्ष के बाद आज अमन कायम है। मौलाना ने कहा कि यदि आप किसी को सत्ता से हटा भी देंगे,तो आप सत्ता पर नहीं आएगें, कोई अन्य पार्टी का व्यक्ति सत्ता पर आएगा और वह अपने तरीके से देश चलाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -