- Back to Home »
- Politics »
- MVA ने अगर हमें साथ नहीं लिया तो नुकसान हो सकता है- AIMIM
गई एनसीपी के साथ गई। मैं यह स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि AIMIM कि यह इच्छा है कि इंडिया गठबंधन के साथ जाए। बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने हिसाब से तैयारियों में जुटी है। इम्तियाज जलील ने ये भी कहा, मैं वैसा नेता नहीं हूं। मुझे पता है कि मेरी ताकत कहां-कहां पर है और उनमें से आप कितनी सीट हमें देंगे। अगर आप ऐसा करते हैं तो हम उन सीट पर लड़ेंगे लेकिन आप अगर हमें इतनी सीट देते हैं तो इसका फायदा आपको कई गुना ज्यादा होगा। आप ऐसा मत सोचिए कि हम अनटचेबल हैं। उन्होंने आगे कहा,अगर हमें साथ नहीं लिया तो आपको इसका नुकसान हो सकता है और नुकसान हुआ तो आप यह नहीं कहें कि AIMIM की वजह से हमें नुकसान हुआ। मैं यह आप लोगों को ऑफर दे रहा हूं कि आप हमें बताइए कि आप हमें कितनी सीट देंगे। हम आपके साथ हैं। बाद में हम आपसे सीट को लेकर कोई भी नेगोशिएशन नहीं करेंगे।
.jpeg)
.jpeg)