- Back to Home »
- Politics »
- शरद पवार, देवेन्द्र फडणवीस,उद्धव ठाकरे की कारों को तोड़ने की अपील की VBA प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने...
शरद पवार, देवेन्द्र फडणवीस,उद्धव ठाकरे की कारों को तोड़ने की अपील की VBA प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने...
Posted by : achhiduniya
02 August 2024
वंचित
बहुजन विकास अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने विवादित बयान दिया महाराष्ट्र
में हाल के दिनों में कई नेताओं की गाड़ियों पर हमले हुए हैं। दक्षिण मुंबई से
ठाणे जाते समय शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड पर हमले की कोशिश की गई। वहीं,
कुछ दिन पहले अजित
पवार गुट के विधायक अमोल मिटकरी की कार पर हमला हुआ था। इन नेताओं की गाड़ियों पर
हमले को लेकर परभणी के गंगाखेड़ में प्रकाश आंबेडकर ने लोगों
से एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार,
डिप्टी सीएम
देवेन्द्र फडणवीस, शिवसेना (UBT)
प्रमुख उद्धव ठाकरे
की कारों को तोड़ने की अपील की है। आरक्षण बचाव यात्रा के मौके पर प्रकाश आंबेडकर
परभणी में हैं। परभणी से गंगाखेड़ जाने के बाद 2
अगस्त को वहां
आयोजित एक जनसभा में उन्होंने भड़काऊ बयान दिया। इसके अलावा जिंतेंद्र आव्हाड और
अमोल मिटकरी को चिल्लर कहा. प्रकाश आंबेडकर ने कहा,
मिटकरी,
जितेंद्र अव्हाड
जैसे चिल्लर लोगों की कारें क्यों तोड़ रहे हैं?
अगर कार तोड़नी है
तो शरद पवार, उद्धव ठाकरे,
देवेन्द्र फडणणवीस
की कार तोड़ो। जितेंद्र आव्हाड शरद पवार गुट से हैं और
अमोल मिटकरी अजित पवार गुट से हैं।
आंबेडकर ने कहा,
मैं इन कारों को
तोड़ने वालों से अपील करता हूं कि ये चिल्लर की गाड़ियां तोड़ने से कुछ नहीं होगा।
अगर आप कारें तोड़ना चाहते हैं, तो मैं आपको चार लोगों के नाम बताऊंगा,
उनकी कारें तोड़ दीजिए।
शरद पवार, देवेन्द्र फड़णवीस,
उद्धव ठाकरे। उन्होंने
अजित पवार की कारों को भी तोड़ने की लोगों से अपील की।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)