- Back to Home »
- Health / Kitchen , Knowledge / Science »
- गरीब हों या अमीर 70+ के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा मुफ़्त इलाज सरकार ने बनाया यह प्लान...
Posted by : achhiduniya
11 September 2024
कैबिनेट की एक अहम
मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को
पीएम जन आरोग्य योजना के तहत कवर करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, हमारे 70 साल से
ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के तहत कवर
करने का फैसला लिया गया है। ये बहुत बड़ा फैसला है। इस फैसले में बहुत बड़ी मानवीय
सोच है। उन्हें 5 लाख रुपये तक के
मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी और इससे देश के लगभग 4.5 करोड़
परिवार कवर होंगे,जिसमें लगभग 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। गौरतलब है की पीएम-जेएवाई के तहत लाभार्थी को अस्पताल में
कैशलेस सुविधाएं मिलती हैं। पीएम-जेएवाई का उद्देश्य इलाज में होने वाले खर्च को
कम करना है। इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने के 3 दिन पहले तक और अस्पताल में भर्ती होने के बाद 15 दिनों तक पूरा खर्च कवर करता है। केंद्र सरकार ने
देश के सभी 70
साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को
पीएम जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत योजना) के तहत कवर करने का ऐलान कर दिया है।
इससे देश के सभी 70 साल से ज्यादा उम्र
के वरिष्ठ नागरिकों को हर साल 5 लाख रुपये तक का
मुफ्त इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत देश के गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है,लेकिन अब
70 साल से ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस
योजना का लाभ मिलेगा, चाहें वे गरीब
परिवार के हों या अमीर हों और चाहे उनकी कितनी भी इनकम हो,सरकार के इस फैसले से
देश भर के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ मिलेगा।


