Posted by : achhiduniya 18 September 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद 15 अगस्त 2019 को लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए तेजी से बढ़ रही जनसंख्या को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए देशवासियों से छोटे परिवार की अपील की थी। वहीं, तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कयास लगाने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का नारा है-हम दो हमारे दो, लेकिन हम तो कहते हैं कि सिर्फ एक ही बच्चा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों की संख्या कम होगी, तो उन्हें बेहतर शिक्षा और भविष्य दिया जा सकता है, जिससे देश भी खुशहाल होगा। दरअसल,बीजेपी के नेता पहले से ही जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस विधायक ने भी कानून लागू करने की 
मांग करके सबको चौंका दिया है। बता दें कि किशनगंज सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने बीजेपी नेताओं के सुर में सुर मिलाते हुए इस कानून को लागू करने की मांग की है।  किशनगंज सदर अस्पताल परिसर में आयोजित मिशन परिवार विकास अभियान के शुभारंभ के अवसर पर विधायक हुसैन ने जनसंख्या नियंत्रण के पक्ष में लोगों को जागरूक किया। जिले में 17 से 30 सितंबर तक जिले में मिशन परिवार विकास अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ निःशुल्क महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी और गर्भनिरोधक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -