Posted by : achhiduniya 19 September 2024

 झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी द्वारा नियुक्त प्रदेश प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम लिए बिना उन्हें आयातित नेता करार दिया। साथ ही आरोप लगाया कि वह (शर्मा) राज्य के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सीएम सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देशभर में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगते हुए कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की चाहत रखने वाले राजनीतिक गिद्धोंको गुजरात के समुद्र में फेंकने का समय आ गया है।  सीएम सोरेन ने दावा किया कि गुजरात का एक गिरोह पूरे देश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने पर तुला हुआ है। उन्होंने 
आरोप लगाया कि वे दूसरे राज्यों से नेताओं को आयातकर नफरत के बीज बोते हैं। सोरेन ने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की प्रस्तावित परिवर्तन यात्रापर निशाना साधा और दावा किया कि इसका इस्तेमाल सांप्रदायिक विवाद को भड़काने के लिए किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया,भाजपा नेता गांव-गांव और पंचायत-पंचायत घूम कर यह धारणा फैलाएंगे कि हिंदू खतरे में हैं। वे संघर्ष को भड़काने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों के साथ-साथ आदिवासी तथा गैर-आदिवासी समुदायों के बीच विभाजन पैदा करेंगे।  सोरेन ने दावा किया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान हिंदू-मुस्लिम राजनीतिकी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें (भाजपा) को काफी नुकसान उठाना पड़ा। 

उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी इस तरह के परिणाम सामने आएंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने जामताड़ा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,बीजेपी के ये राजनीतिक गिद्ध अब संथाल परगना, बिहार और बंगाल के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को बोरी में भरकर गुजरात के समुद्र में फेंक देना चाहिए। एक तरफ पूंजीपतियों का समूह है,तो दूसरी तरफ गरीब। उनकी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -