- Back to Home »
- Politics »
- गुंडों और बलात्कारियों का गड़ बनता बंगाल ममता बनर्जी इसकी जड़ और निर्माता..बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी
गुंडों और बलात्कारियों का गड़ बनता बंगाल ममता बनर्जी इसकी जड़ और निर्माता..बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी
Posted by : achhiduniya
02 September 2024
बीजेपी नेता सुवेंदु
अधिकारी ने कहा कि शनिवार से अब तक 7 घटनाएं
हो चुकी हैं। वे (गुंडे) सीधे टीएमसी के संपर्क में हैं। बंगाल गुंडों और
बलात्कारियों के हाथों में हैं। ममता बनर्जी इसकी जड़ और निर्माता हैं। ममता
बनर्जी को पद छोड़ देना चाहिए। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इस तरह की घटनाओं
में वे मुख्य बीमारी और वायरस हैं। बीते दिनों से पश्चिम बंगाल में यौन उत्पीड़न की कई घटनाओं को
लेकर ममता बनर्जी की सरकार कटघरे में है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेतृत्व वाली ममता सरकार पर बीजेपी नेता
सुवेंदु अधिकारी ने
तीखा हमला किया है। सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता
बनर्जी के इस्तीफे और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। पश्चिम
बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि
राज्य 'गुंडों और बलात्कारियों' के हाथों में है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश
अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी बीरभूम में एक नर्स के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर
सीएम ममता पर तीखा प्रहार किया। मजूमदार ने प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की विफलता
के लिए उन्हें दोषी ठहराया।
मजूमदार ने कहा कि उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक
अधिकार नहीं है। अगर वह पद छोड़ देती हैं तो इससे राज्य को फायदा होगा। बीजेपी
नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा,ममता बनर्जी इसके
पीछे असली वजह हैं। उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। ममता बनर्जी का इस्तीफा और
राष्ट्रपति शासन लगाया जाना बंगाल की जमीनी हकीकत है। बीजेपी के विधायक इस स्थिति
से निपटने के लिए तैयार हैं। हम ममता बनर्जी को बेनकाब करेंगे। बीजेपी नेता
मजूमदार ने कहा कि राज्य प्रशासन पूरी तरह से विफल हो गया है। यहां पुलिस व्यवस्था
पूरी तरह से चरमरा गई है। अगर कोई इन सबके लिए जिम्मेदार है तो वह ममता बनर्जी है।
हावड़ा सरकारी अस्पताल में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का एक और मामला रविवार
को सामने आया है। हावड़ा सरकारी अस्पताल के अधीक्षक नारायण चट्टोपाध्याय ने बताया
कि हावड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


