- Back to Home »
- Politics »
- आप के कई नेता कांग्रेस में शामिल....
Posted by : achhiduniya
30 September 2024
आम
आदमी पार्टी (AAP) के कई
नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी
में उनकी पार्टी में शामिल हो गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष
देवेंद्र यादव ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी में उनका स्वागत करते हुए
उन्हें कांग्रेस का पटका भेंट किया। देवेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी
दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है तो इसके लिए भाजपा और आप दोनों सरकारें समान रूप से
जिम्मेदार हैं। यादव
ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार के मंत्रियों समेत
सभी में खामियां ढूंढने में लगे हैं। वह यह भूल गए हैं कि जेल में रहने
के दौरान
उन्होंने पांच महीने से अधिक समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ी थी।
उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली में शासन व्यवस्था ठप हो गई थी, जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली
जलभराव की समस्या से जूझ रही थी। देवेंद्र यादव ने दावा किया कि जब कांग्रेस सत्ता
में थी तो कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावी रूप से नियंत्रण में थी। लोगों को
चौबीसों घंटे जलापूर्ति होती थी। जलभराव को रोकने के लिए हर मानसून से पहले
नालियों और सीवरों की सफाई की जाती थी। यादव ने यह भी दावा किया कि
कांग्रेस सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया था कि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो
और दिल्ली में बिजली देश में सबसे सस्ती दर पर मिले।

