- Back to Home »
- Discussion »
- पगड़ी, कड़ा और गुरुद्वारे दर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिका के वर्जीनिया में दिए विवादित बयान से सिख समुदाय मे रोष....
पगड़ी, कड़ा और गुरुद्वारे दर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिका के वर्जीनिया में दिए विवादित बयान से सिख समुदाय मे रोष....
Posted by : achhiduniya
11 September 2024
मध्य प्रदेश सिख यूथ
फोरम के अध्यक्ष और बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि राहुल गांधी तीन दिन के
अमेरिका प्रवास पर हैं। वहां पर वे प्रतिदिन उल जलूल बयान देकर भारत की छवि खराब
करने का काम कर रहे हैं। कभी वो चीन के एजेंट की तरह बयान देते हैं। कभी वे भारत
की छवि खराब करने का काम करते हैं,लेकिन उन सबसे बढ़कर उन्होंने वर्जीनिया में सिख
समुदाय को लेकर जो बयान दिया है वो न सिर्फ भारत की छवि खराब करने वाला है,बल्कि
सिख समुदाय को विश्व भर में बदनाम करने वाला भी है। सलूजा ने कहा राहुल गांधी को
यह जानकारी होना चाहिए कि भारत में सिख व्यक्ति बड़ी शान से पगड़ी भी धारण करता है,
कड़ा भी पहनता है और
गुरुद्वारे दर्शन के
लिए भी जाता है। उसको किसी प्रकार की कोई रोक-टोक नहीं है। नरेंद्र सलूजा ने कहा
कि ना सिर्फ सिख धर्म बल्कि भारत में किसी भी धर्म के लिए कोई रोक-टोक नहीं है,
सभी को अपने धर्म को मानने की पूरी आजादी
है। राहुल गांधी का उक्त बयान पूरी तरह से झूठा, भ्रामक व नफरत फैलाने वाला है,
देश को बांटने वाला है। वह लगातार विदेश
में जाकर भारत की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। दरअसल,लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल
गांधी अमेरिका के वर्जीनिया में सिख धर्म पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए
हैं।


