- Back to Home »
- Politics »
- महाविकास अघाड़ी में फुट समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने दी अकेले लड़ने की धमकी...
Posted by : achhiduniya
16 October 2024
समाजवादी
पार्टी के मुंबई और महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू आजमी ने महाविकास अघाड़ी के घटक
दलों व उनके नेता यानी कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार को नसीहत दी है। उन्होंने कहा
है कि उनसे चर्चा किए बिना उम्मीदवारों की लिस्ट जारी न की जाए। अगर ऐसा किया तो समाजवादी
पार्टी महाविकास अघाड़ी से बाहर निकल जाएगी। अबू आजमी ने कहा कि एमवीए के नेता
समाजवादी पार्टी का उनके गठबंधन में अपमान न करें। अब तक एमवीए की कई बैठकें हुईं
लेकिन उन्हें सिर्फ एक मीटिंग में बुलाया गया और सिर्फ 5 मिनट चर्चा की गई। समादवादी पार्टी
देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है, उसे हल्के में ना लिया जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी
पार्टी को
विश्वास में नहीं लिया और उचित हिस्सेदारी नहीं दी तो समाजवादी पार्टी
अन्य किसी गठबंधन यानी थर्ड फ्रंट या प्रकाश अंबेडकर के साथ या अकेले महाराष्ट्र
के 2
दर्ज से अधिक सीटों पर
चुनाव लड़ेगी और फिर मुस्लिम वोटों का बंटवारा हुआ तो उसके लिए समाजवादी पार्टी
नहीं बल्कि महाविकास अघाड़ी जिम्मेदार होगी। अबू आजमी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र
में समाजवादी पार्टी ने 12 सीटों की मांग एमवीए से की है। पांच सीटों पर समाजवादी
पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है।
.jpg)
.jpg)