Posted by : achhiduniya 02 October 2024

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सवाल उठाया था कि क्यों सिर्फ हवस के पुजारी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, हवस के मौलवी नहीं। उन्होंने कहा मुस्लिम मौलवियों की कभी बेइज्जती नहीं करते, लेकिन हिंदुओं के दिमाग में प्रायोजित तरीके से ऐसे शब्द भरे गए हैं, जैसे-हवस का पुजारी।पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा  मैंने किसी मजहब के लिए ऐसा नहीं बोला कि हवस का पुजारी ही क्यों बोला जाता है, हवस का मौलवी क्यों नहीं। इस बयान पर किसी मौलवी के आपत्ति उठाये जाने पर पलटवार करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जो इसपर आपत्ति कर रहे हैं वो नालायक हैं, इनको कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि सभी पुजारी गलत नहीं होते, फिर सभी को क्यों टारगेट किया जाता है। धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकवादी संगठनो पर इजरायल की कारवाई पर कहा कि यही तो गलत है
हम जोड़ने वालों की बात करते हैं तो वह तोड़ने की बात करते हैं,वहीं उन्होने नवरात्रि पर देवी आराधना पर कहा कि जब तक हम यह प्रण नहीं ले लेते कि हम बहू-बेटियों के ऊपर उठने वाली उंगली को तोड़ नहीं देतेतब तक देवी की आराधना का कोई औचित्य नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री के इस विवादित बयान पर हल्ला मच गया और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आपत्ति जाहिर की। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के मौलाना शहाबुद्दीन ने बाबा बागेश्वर के बयान को नफरती बयान बताया है। मौलाना शहाबुद्दीन ने  कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा आपत्तिजनक बातें करते हैं,यह उनके नजरिए और उनकी सोच को दर्शाता है। 
धार्मिक व्यक्ति होकर भी वह इस तरह की उल-जुलूल बातें करते रहते हैं, उनको ऐसे बयान देने में शर्म आनी चाहिए। जब आप धर्म प्रचारक हैं तो आपको हमेशा अच्छी बात कहनी चाहिए, ऐसी बात कहनी चाहिए जो लोगों के लिए सबक हो,लेकिन ये तो हमेशा ऐसी बात करते हैं जो आपत्तिजनक होते हैं। ऐसे बयान देकर तो उन्होंने सभी धर्म के प्रचारकों को, चाहें वो हिंदू हों या मुसलमान, कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -