Posted by : achhiduniya 01 October 2024

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री बैठकर दारू (शराब) पी रहे हैं। जनता पानी में डूब रही है। सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को मरने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में करोड़ों अरबों खर्च होता है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हरियाणा में दर्जनों हेलीकॉप्टर हैं और बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ भी नही हैं। अभी तक यहां पर NDRF की कोई टीम नहीं आई है। लोग खाने पीने के लिए तरस रहे है। सरकार बाढ़ का स्थाई समाधान क्यों नही निकल रही है। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार के लोग चुनाव के दौरान एक क्विंटल अनाज दे देंगे और फिर चुनाव में उन्हें वोट मिल जायेगा। सरकार के लोग यही सोचते हैं।  पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। कोशी बांध के पास पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों से मिलने बुलेट चलाकर पहुंचे और उनका दुख-दर्द सुना। सांसद की 
तरफ से कहा गया है कि उन्होंने कई बाढ़ पीड़ितों राशन और पैसे दिए। जनता से मिलने के दौरान उन्होंने नीतीश सरकार और विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने बाढ़ से आई तबाही के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को जिम्मेदार कराया है। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार जल त्रासदी के संकट से लड़ रहा है और सत्ता पक्ष दिल्ली में तो विपक्ष विदेश में घूम रहा है। उन्होंने कहा कि 40 सालों से बिहार में  जिन-जिन की सरकार है,उसने बिहार में बाढ़ के लिए क्या किया। कब तक कोशी, सीमांचल और मिथिलांचल के लोगों को परेशान कीजिएगा।
लोग भूखे मर रहे हैं, जानवरों के लिए चारा की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में सांप काटने की दवा नहीं उपलब्ध है और सरकार कह रही है की बाढ़ से निपटने के लिए उनके पास सभी साधन मौजूद हैं।  सांसद ने कहा कि अभी तक एक भी कम्युनिटी किचन की शुरुआत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गांव के गांव भूखे हैं। पानी के लिए तरस गए हैं तो दूसरी तरफ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के पास नाव चलाने के लिए तेल नहीं है। लोग किसी तरह 300 से 400 रुपए खर्च कर भाड़े की नाव से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नेपाल से इतना डर क्यों है। क्यों नेपाल से वार्ता नहीं होती क्यों हर वर्ष नेपाल भारत को तबाह करता है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -