- Back to Home »
- Politics »
- बेटे को लॉन्च करने भाजपा की तारीफ के कसीदे पड़ रहे राज ठाकरे…. संजय राउत का तंज
Posted by : achhiduniya
31 October 2024
शिवसेना (यूबीटी) के
नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर
निशाना साधते हुए कहा है कि राज ठाकरे भाजपा की तारीफ सिर्फ इसलिए
कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने बेटे अमित ठाकरे की फिक्र है। संजय राउत ने कहा कि मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे
पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति का बेटा चुनाव लड़ रहा हो, उसकी मानसिकता समझी जा सकती है। जो व्यक्ति कभी
कहता था कि भाजपा को महाराष्ट्र से भगा देना चाहिए तथा अमित शाह एवं नरेन्द्र मोदी
को राज्य में घुसने नहीं देना चाहिए, वह आज
भाजपा की तारीफ कर रहा है। संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे जानते हैं कि महाराष्ट्र
में महा विकास आघाडी से
(अगला) मुख्यमंत्री होगा। दरअसल, राज
ठाकरे ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि महाराष्ट्र में आगामी
विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। राज ठाकरे ने ये भी कहा था कि
चुनाव के बाद भाजपा और मनसे साथ आएगी। विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे के बेटे अमित
ठाकरे मुंबई की माहिम सीट से उम्मीदवार हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा
ने अमित ठाकरे का समर्थन करने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र में आगामी 20 नवंबर की तारीख को सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण वोटिंग होगी।
वहीं, 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे।

