Posted by : achhiduniya 09 December 2024

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सपा की महाराष्ट्र इकाई को बीजेपी की बी टीमकरार दिया है। आदित्य ठाकरे की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने की प्रशंसा करने वाली उद्धव ठाकरे के एक सहयोगी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अखिलेश यादव नीत पार्टी ने एमवीए छोड़ने की बात कही थी। ठाकरे ने कहा,कभी-कभी सपा की प्रदेश इकाई बीजेपी की बी टीम की तरह काम करती है। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख अखिलेश यादव बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं,लेकिन मुझसे यह मत कहलवाइये कि हालिया विधानसभा चुनाव में प्रदेश सपा ने किसकी मदद की। वहीं,शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमने सपा के खिलाफ नहीं बोला, हमने महाराष्ट्र में जो सपा के नेता हैं, उनको लेकर आदित्य ठाकरे ने राय रखी है। राज्यसभा 
चुनाव में उन्होंने पार्टी हित से परे जाकर बीजेपी को समर्थन दिया था। अभी भी शपथ के समय भी उन्होंने MVA के विरोध में बयानबाजी की है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अखिलेश यादव पूरी तरीके से इंडिया गठबंधन के साथ हैं। हमें उम्मीद है कि वे इन बयानबाजी पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि एंटी इंडिया वे हैं,जिन्होंने मंहगाई चरम सीमा पर पहुंचा दी, एंटी इंडिया वो लोग हैं जो वॉशिंग मशीन में धोकर क्लीन चिट दे देते हैं। उन्हें जॉर्ज सोरोस की बातें करनी शोभा नहीं देती। उन्होंने आगे कहा कि हमें जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। सरकार किसानों से बातचीत नहीं कर रही है। ये सरकार किसान विरोधी सरकार है। इन्होंने किसानों को आतंकवादी कहा,ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में खुद को साबित किया है, वे सबको साथ लेकर चलती हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'।@ बंगाल SIR की लड़ाई दिल्ली तक आई, लगातार दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- घुसपैठ के लिए केंद्र जिम्मेदार।@ किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ,टैरिफ डील पर सरकार के सूत्रों ने साफ की पूरी बात।@ राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर यार पर तकरार, BJP सांसदों ने जताई आपत्ति।@ शराब पीकर आए 15 साल के लड़के की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत, पिता ने पब मालिक को ठहराया जिम्मेपदार।@ दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन डिलीवरी बॉय ने एक कारोबारी की हेलमेट से पीट- पीटकर की हत्या।@ अभिमन्यु' प्रयोग-मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बनाए जाएंगे गर्भ संस्कार कक्ष’।@ दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी, गोल्डन-ग्रीन लाइन से जुड़ेगा शहर का हर कोना।@ दुनिया देखेगी भारत के 'विक्रांत' की ताकत, 18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं।@ विभिन्न राज्यों में धर्मांतरण कानूनों की वैधता मामला-सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई।@ मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी शुरू, BJP ने तरुण चुग को नियुक्त किया पर्यवेक्षक।@ Gen Z के जल्दी जॉब छोड़ने पर उन्हें शर्मिंदा ना करें, शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने दी बड़ी सलाह।@ मुश्किलों में राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में सरेंडर करने का आदेश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -