Posted by : achhiduniya 22 January 2025

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वीसी मजहर आसिफ ने कहा कि इस्लाम क्रिश्चियन, अन्य धर्म सभी बोलते हैं हम सबसे अच्छे, लेकिन आप देख सकते हैं कि दुनिया में कोई ऐसा दिन नहीं जहां मानवता का कत्लेआम ना हो रहा है,लेकिन हमारे भारतीय संस्कृति की सोच दुनिया को दर्शाती है कि हमारी सोच सबको एक लेकर चलने में रही है। इस दौरान उनको सुनने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग वाराणसी के लमही स्थित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित थे, जिन्होंने मजहर आसिफ के विचारों को ध्यान से सुना और भारतीय संस्कृति की गहरी समझ को सराहा। उनका संदेश साफ था कि भारतीय संस्कृति में विविधताओं का सम्मान करते हुए सभी को एक साथ लाने की क्षमता है, जो पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श बन सकता है। मजहर आसिफ ने वाराणसी के 
लमही स्थित एक कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भगवान शिव के घर में पनपने वाली संस्कृति ही असली हिंदू संस्कृति है, जो भारतीय तहजीब का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति की व्यापक सोच का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की विशेषता यह है कि वह सबको एक साथ लेकर चलने की सोच रखती है। मजहर आसिफ ने यह भी कहा, भारतीय संस्कृति के विचार न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने श्रोताओं से इस सोच को फैलाने की अपील की ताकि दुनिया में भारत की सही छवि प्रस्तुत की जा सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मजह आसिफ ने कहा,हमारे आदर्श सुभाष चंद्र बोस जी की पूरी जिंदगी हमें यह बताती है कि अपने अंदर की आत्मा को शुद्ध करो। सबसे अच्छा हिंदू वह है जिसके बदन के किसी भी अंग से किसी भी जानदार और गैरजानदार को नुकसान न पहुंचे, वह हिंदू है और यही हमारे संस्कार हैं। जहां लिखा है पार्किंग नहीं है वाहन पार्किंग कर रहे हैं इसका मतलब आप हिंदू नहीं है, आपसे पड़ोसी नाराज है आप हिंदू नहीं है। आपने कूड़ा करकट फेंक दिया आप हिंदू नहीं है। उन्होंने वर्तमान स्थिति पर भी तंज कसते हुए कहा,बिना नफरत के कोई मोहब्बत नहीं करता, जितना पढ़ा लिखा होता है


वह उतना ही झूठ बोलता है,जो जितना पढ़ा लिखा होता है,वह उतना ही दो मुंहा होता है। गांव का आदमी जिसने कभी भी आधुनिक दुनिया नहीं देखी,वह झूठ कम बोलता है। जरूरत इस बात की है कि हमारे विचार, सोच और कार्य करने की प्रणाली एक होनी चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -