Posted by : achhiduniya 30 January 2025

बादली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले अरविंद केजरीवाल आए थे। मुझे याद है वह बिजली के खंबे पर चढ़ गए थे। छोटी सी गाड़ी में घूमते थे। आज वही केजरीवाल ऑटोमेटिक गाड़ी में चलते हैं। शीशमहल में रहते है। राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले उन्होंने कहा था कि यमुना में जाकर नहाउंगा। यमुना का पानी पियूंगा। मैं चैलेंज देता हूं आपको केजरीवाल जी आप दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पिलाते होयमुना का पानी छोड़ो यहां जो पानी मिल रहा है उसी को पीकर दिखा दो। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे पीएम मोदी झूठ बोलते हैं वैसे केजरीवाल भी झूठ बोलते हैं। दोनों में कोई फर्क नहीं है। शायद केजरीवाल मोदी से भी ज्यादा चालाक हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं बीजेपी से नहीं डरता। मेरा घर छीन लिया। सरकारी घर जो था वह छीन लिया। मैंने उनको चाबी दे दी और मैंने कहा मुझे तुम्हारा घर नहीं चाहिए। हम लोग मर जाएंगे लेकिन उनके साथ समझौता नहीं कर सकते। बीजेपी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने 
कहा कि पीएम मोदी के मन की बात लोग नहीं सुनना चाहते। उन्होंने कहा कि एक विचारधारा जनता को बांटने का काम करती है और दूसरी विचारधारा संविधान की रक्षा करती है। हमारे जो सबसे बड़े नेता थे महात्मा गांधी। उनकी हत्या की गई थी। हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह नफरत के खिलाफ खड़े थे। भाईचारे के लिए लड़ रहे थे। हिंदू मुसलमान सिख इसाई सबको जोड़ने का काम कर रहे थे। इसीलिए उनकी छाती में तीन गोली मारी गई थी। जिसने गोली मारी थी उसकी विचारधारा आज हिंदुस्तान को चला रही है। आप सब जानते हैं राहुल गांधी और कांग्रेस बीजेपी के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगी।  राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई लड़कर संविधान दिया है। ये देश भाईचारे का देश है। बीजेपी के लोग चाहते है कि जनता एक दूसरे से लड़े और जब जनता लड़ती है तो बंट जाती है। इसके बाद पीएम मोदी आपका धन अंबानी और अडाणी को दे देते है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -