Posted by : achhiduniya 03 February 2025

भारतीय रेलवे की आधिकारिक टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म IRCTC अपने सुपर ऐप में कई सर्विसेज को एक साथ इंटिग्रेट करने वाला है, जिसकी वजह से रेल यात्रियों को एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा। पिछले दिनों भारतीय रेलवे ने इसका बीटा वर्जन रिलीज किया है। बीटा टेस्टर्स ने भारतीय रेल के इस सुपर ऐप के एक्सपीरियंस और कुछ फीचर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। सुपरऐप भी आम मोबाइल ऐप की तरह ही होता है। हालांकि, यह एक इंटिग्रेटेड ऐप होता है, जिसमें एक ही जगह पर यूजर्स को कई सर्विसेज मिल जाती हैं और उन्हें अलग-अलग ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है। उदाहरण के तौर पर भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया UMANG एक सुपर ऐप है, जहां केन्द्र और राज्य सरकार से संबंधित कई सेवाओं का लाभ एक साथ लिया जा सकता है। भारतीय रेलवे का यह सुपर ऐप SwaRail के नाम से आएगा। इसमें यूजर्स को भारतीय रेलवे की अलग-अलग सेवाओं के लिए रिलीज किए गए ऐप 
की सभी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेगी। भारतीय रेल के इस सुपर ऐप में यूजर्स को ऑनलाइन रिजर्वेशन टिकट बुक करने के साथ-साथ जनरल या UTS टिकट बुक, प्लेटफॉर्म टिकट, कैटरिंग और रेल मदद जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। भारतीय रेलवे की ये सभी सुविधाएं फिलहाल अलग-अलग ऐप के जरिए ली जा सकती हैं। बीटा टेस्टर्स को फिलहाल इस ऐप में ये सर्विसेज:- रिजर्वेशन टिकट बुकिंग सर्विस,अनारक्षित या जनरल टिकट बुकिंग सर्विस,प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग सर्विस,ट्रेन रनिंग स्टेटस,कोच पोजीशन और ऑनलाइन रिजर्वेशन चार्ट,पार्सल सर्विस,फूड-ऑन ट्रैक या ई-कैटरिंग सर्विस,रेल मदद (यात्रा के दौरान किसी भी तरह की मदद) भारतीय रेल का यह सुपर ऐप यूजर्स को अलग-अलग सर्विसेज के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत को खत्म कर देगा। रेल यात्री अपने स्मार्टफोन में इस एक ऐप के जरिए ही इन सभी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। बीटा टेस्टिंग करने वाले यूजर्स फिलहाल इस ऐप पर मौजूद सभी सर्विसेज को टेस्ट कर रहे हैं। टेस्टिंग करने के बाद वे इस ऐप का फीडबैक शेयर करेंगे। IRCTC बीटा टेस्टिंग के बाद इसका स्टेबल वर्जन सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करेगा। हालांकि, बीटा टेस्टिंग और फाइनल वर्जन के फीचर्स में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब के पटियाला में अज्ञात हमलावरों ने कार सवार लोगों पर दिनदहाड़े की गोलीबारी, मची अफरा-तफरी।@ यमुना के पानी की गुणवत्ता खराब हुई तो लगेगा जुर्माना', सुप्रीम कोर्ट नाराज दी चेतावनी?।@ सुपौल में पुलिस के सामने दिनदहाड़े बवाल, लाठी-डंडे, तलवार और फरसा लेकर भिड़े लोग, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप।@ आंद्रे रसेल की नाइट राइडर्स में वापसी, कायरन पोलार्ड समेत 6 स्टार प्लेयर्स को मिला वाइल्डकार्ड।@ न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर टॉप पर। @ महंगाई पर नहीं लग रहा ब्रेक, अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़कर 12.29% पर पहुंची-आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें।@ राहुल गांधी पर हमलावर हुई बीजेपी, इंडिया समिट में फिलिबैक की टिप्पणी पर जमकर लगाई लताड़।@ फॉर्म-6, SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में नया आवेदन, चुनाव आयोग से I.N.D.I.A. गठबंधन पूछेगा 48 सवाल।@ शेख हसीना के पैतृक गृह जिले गोपालगंज में हिंसा, आवामी लीग की रैली पर बैन के बाद DC और SP का हुआ ट्रांसफर।@ UAE सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 भारतीय, 1 गुजरात तो 3 केरल से एक ही परिवार के।@ बिलकिस बानो गैंगरेप और परिवार की हत्या के केस में दो दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत।@ जेपी नड्डा के काफिले पर हमले का मुख्य आरोपी TMC नेता इमरान हसन मोल्लाह गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर घुमाया।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

प्रभात फेरी-नगर कीर्तन श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर द्वारा

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -