- Back to Home »
- Politics »
- केजरीवाल को किस हैसियत से पुलिस के 100 से ज्यादा कमांडो सुरक्षा घेरा और सुविधा मुहैया कराई जा रही... मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
केजरीवाल को किस हैसियत से पुलिस के 100 से ज्यादा कमांडो सुरक्षा घेरा और सुविधा मुहैया कराई जा रही... मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
Posted by : achhiduniya
05 March 2025
होशियारपुर के
विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लंबे चौड़े काफिले
के साथ होशियारपुर पहुंचे। बीजेपी नेताओं को अरविंद केजरीवाल का आडंबर पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की
राजनीति का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल खुद महंगी गाड़ियों और 100
कमांडो के सुरक्षा घेरे में घूम रहे हैं। मंत्री
मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल के काफिले और सुरक्षा घेरे पर सवाल उठाया। उन्होंने
कहा,राजनीति में एंट्री
के बाद अरविंद केजरीवाल वैगन आर से घूमते थे और कहते थे कि कोई सुख सुविधा नहीं
लूंगा। आज वैगन आर गायब हो चुकी है। विपश्यना जाने के लिए दर्जनों गाड़ियों का
काफिला चल रहा है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के काफिले में
दर्जनों गाड़ियां, पंजाब पुलिस के 100 से ज्यादा कमांडो और पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं।
सिरसा ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए गए हैं तो उनको महंगी महंगी गाड़ियों
और सुरक्षा घेरे की क्या जरूरत है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल
ना तो पंजाब सरकार में मंत्री हैं ना ही उनको कोई सुरक्षा मिली हुई है। ऐसे में
किस हैसियत से सुरक्षा घेरा और सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने अरविंद
केजरीवाल को सुरक्षा सुविधा पर पंजाब की जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है।
.jpeg)
.jpeg)