- Back to Home »
- Discussion »
- पिता पाकिस्तानी- मां हिन्दुस्तानी बीच भवर [बार्डर] में फंसा तीन बच्चों का दाना पानी [भविष्य]....
Posted by : achhiduniya
29 April 2025
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को
निर्देश दिया है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समयसीमा के बाद भारत में न रहे।
सोमवार तक 800 से अधिक
पाकिस्तानी वाघा बॉर्डर के रास्ते स्वदेश लौट चुके हैं। पहलगाम आतंकी हमले का खामियाजा देश के कई राज्यों
में रह रहे पाकिस्तानी बच्चों को भी भुगतना पड़ रहा है। पाकिस्तानी नागरिकों की
पहचान को लेकर चल रहे अभियान में जबलपुर में एक अजीबोगरीब सा मामला सामने आया है।
जांच टीम ने तीन नाबालिग बच्चों को चिन्हित किया हैं। इन तीन बच्चों की मां तो
हिंदुस्तानी हैं, लेकिन पिता पाकिस्तानी नागरिक हैं। ऐसे में पुलिस भी सोच में पड़ गई
है कि उन्हें पाकिस्तान वापस
भेजा जाए या फिर भारत में ही रहने दिया जाए। जबलपुर
पुलिस व प्रशासन ने राज्य शासन और गृह मंत्रालय से मार्गदर्शन मांगा है। शासन से
निर्देश मिलने के बाद वतन वापसी के लिए की कार्यवाही की जाएगी। केंद्र ने 25 अप्रैल को पाकिस्तानी नागरिकों के 14
तरह के वीजा रद्द कर दिए,
जैसे व्यापार, सम्मेलन, आगंतुक और तीर्थयात्री वीजा। हालांकि,
दीर्घकालिक वीजा (LTV)
और राजनयिक वीजा वाले लोगों पर यह नियम
लागू नहीं होगा। इसके अलावा, सार्क वीजा वाले लोगों को 26
अप्रैल तक भारत छोड़ना था।
वहीं,
व्यापार, पर्यटक, पत्रकार जैसे वीजा वाले लोगों को 27
अप्रैल तक देश छोड़ना था। इसके साथ ही
इलाज कराने आए पाकिस्तानियों को 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई थी। गौरतलब है कि आतंकवादियों ने
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को गोलीबारी की थी जिसमें 26
लोग मारे गए, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला
था। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के निर्देश
दिए थे। वहीं राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए थे कि वे अपने-अपने राज्यों में
पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके मुल्क
भेजे।