- Back to Home »
- Politics »
- बाबरी मस्जिद गिरने पर हिंदू-मुसलमानों को जोड़कर हमने दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश की दिग्विजय सिंह की फिसली जुबान
बाबरी मस्जिद गिरने पर हिंदू-मुसलमानों को जोड़कर हमने दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश की दिग्विजय सिंह की फिसली जुबान
Posted by : achhiduniya
17 April 2025
शाजापुर के चौबदार
वाडी में मुस्लिम समाज द्वारा सद्भावना सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान
सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार को घेरने लगे। इसी दौरान
उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा,बाबरी मस्जिद जब शहीद हुई थी,
उस समय में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष
हुआ करता था। मैंने लगभग दो हफ्ते तक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दफ्तर में रात बिताई।
घर नहीं जाता था। लेकिन हिंदू-मुसलमानों को जोड़कर हमने दंगा फसाद होने में पूरी
कोशिश की। यहां
उन्होंने दंगा फसाद रोकने की बजाय दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश
कह दिया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के
दंगे भड़काने के बयान पर एमपी के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन पर निशाना साधा
है। मंत्री सारंग ने वीडियो को ट्वीट कर कहा, सुनिए दिग्विजय सिंह का कबूलनामा। मंत्री ने कहा,
बाबरी मस्जिद को शहीद कहने वाले दिग्विजय
सिंह ने यह स्पष्ट कर
दिया है कि उन्होंने दंगे करवाए। दिग्विजय सिंह की मानसिकता
हिन्दू विरोधी है। कांग्रेस ने हर समय दंगे भड़काने का काम किया है। वीडियो वायरल
होने पर दिग्विजय सिंह ने अपने इस बयान पर कहा, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ के पेश किया गया। मेरे
बयान से बीजेपी के नेताओं ने ना हटा दिया। पूरा देश जानता है,
दिग्विजय सिंह दंगे के खिलाफ है। मैंने ये
कहा था कि 15 दिन
पीसीसी दफ्तर में सोया था। हिंदू, मुसलमानों के साथ मिलकर दंगा फसाद ना हो इसका
प्रयास किया था। सिर्फ मेरे बयान से ना ही तो हटाना था। दरअसल, सिंह ने कहा कि जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई तब मैं
कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था। भोपाल में 1947 में भी ऐसे दंगा नहीं हुआ,
लेकिन बाबरी मस्जिद गिरने पर दंगा हुआ।
उन्होंने कहा, दंगा
फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की। दरअसल, दिग्विजय सिंह कहना चाहते थे कि दंगा फसाद रोकने
की कोशिश की लेकिन उनकी जुबान फिसल गई। कांग्रेस नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर
तेजी से वायरल हो रहा है।