Posted by : achhiduniya 14 April 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने ये बात आज अंबेडकर जयंती पर हिसार में रैली को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान किया, अंबेडकर को सिस्टम से बाहर रखने की साजिश हुई। बाबा साहब समानता के पक्षधर थे, लेकिन कांग्रेस ने पूरे देश में वोट बैंक की राजनीति का वायरस फैलाया। कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान की स्पिरिट को कुचला ताकि जैसे तैसे सत्ता बनी रहे। पीएम ने कहा,हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने आंबेडकर के साथ क्या किया। जब तक वह जीवित थे, कांग्रेस ने उनका अपमान किया, उन्हें दो बार चुनाव में हराया गया। वहीं, वक्फ को लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार 
हमला करते हुए कहा कि अगर वक्फ की संपत्तियों का सही से इस्तेमाल हुआ होता तो मुसलमान नौजवानों को पंक्चर नहीं बनाना पड़ता। उन्होंने कहा,कांग्रेस ने 2013 में वोट बैंक को खुश करने के लिए वक्फ कानून में संशोधन किया था। मुसलमानों को खुश करने के लिए कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान की ऐसी की तैसी कर दी थी। कांग्रेस की नीयत मुसलमानों का भला करना नहीं है। कांग्रेस किसी की भी सगी नहीं है। पीएम मोदी ने आगे कहा,अगर कांग्रेस को मुसलमानों से इतना ही लगाव है कि तो वो किसी मुस्लिम को पार्टी का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाती। 50 फीसदी टिकट मुसलमानों को क्यों नहीं देती। कांग्रेस की नीयत मुसलमानों का भला करना नहीं, सिर्फ उनका वोट हासिल करना है। नए वक्फ संशोधन कानून से न सिर्फ मुसलमानों का बल्कि आदिवासियों के हक की भी रक्षा होगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ अरावली के मुद्दे पर आज फिर 'सुप्रीम' सुनवाई, केंद्र+चार राज्यों की सरकारें देंगी सफाई, आ सकता है बड़ा फैसला।@ आप शंकराचार्य कैसे? सवालों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मेला प्रशासन को भेजा 8 पेज का जवाब।@ जम्मू-कश्मीर की एकता पर कोई समझौता नहीं, विभाजन की मांग जम्मू के हित में नहीं- उमर अब्दुल्ला। @ भारत दौरे पर आईं सुनीता विलियम्स ने दिल्ली में कल्पना चावला की मां और बहन से मुलाकात की।@ भारत ने बांग्लादेश में तैनात अपने अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया।@ संविधान खतरे में अखिलेश ने बीजेपी पर की आरोपों की बौछार-बनाई मिशन 2027 की रणनीति।@ कोई जवाबदेही नहीं है,ग्रेटर नोएडा के युवराज मेहता की मौत पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा।@ देशहित पर किसी का एकाधिकार नहीं, जेन-जी से संवाद की कला करनी होगी विकसित-मोहन भागवत।@ दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को क्यों भेज दिया नोटिस। @ गाजा बोर्ड ऑफ पीस के जरिए ट्रंप बना रहे अपना UN? भारत को भी भेजा 8300 करोड़ वाला न्योता।@ 60 की उम्र में मिलिंद सोमान 4 घंटे 54 मिनट में पूरी की मुंबई फुल मैराथन।@ भारत में होगी ब्रिटेन की पढ़ाई, UK की ये बड़ी यूनिवर्सिटीज खोलने जा रहीं कैंपस।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -