Posted by : achhiduniya 09 May 2025

दिल्ली एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विभिन्न देशों को जाने वाली 5 उड़ानें कैंसिल की गई हैं,जबकि विदेशों से दिल्ली आने वाली 4 फ्लाइट रद्द की गई हैं। वहीं देश के विभिन्न जगहों से आने वाली 63 घरेलू उड़ाने रद्द की गई हैं। दिल्ली से जाने वाली 66 फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट खुला है और चालू है। कुछ उड़ानें रद्द की गई हैं। एक्स  सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की गई दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी में कहा गया है कि एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य रहने के बावजूद कुछ फ्लाइट प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए घर से निकलने से पहले जानकारी कर लें। असुविधा से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। एयरपोर्ट ने यात्रियों को अफवाहों से बचने को भी कहा है। टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर आगंतुकों के प्रवेश पर भी कम से कम 18 मई तक अस्थायी 
रूप से रोक लगा दी गई है और सुरक्षा उपस्थिति को मजबूत करने के लिए टर्मिनल के अंदर मार्शल तैनात किए जा रहे हैं। भारत ने पहले ही लगभग 25 हवाई अड्डों पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन को निलंबित कर दिया है। इनमें से ज्यादा वे एयरपोर्ट हैं जो भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब या भारतीय वायु सेना के प्रमुख ठिकानों पर स्थित हैं। एयर इंडिया ने गुरुवार देर रात एक्स पर कहा कि भारत भर के यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले अपने संबंधित हवाई अड्डों पर पहुंचें। प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाता है। 
इंडिगो ने भी इसी तरह की अपील जारी की, जिसमें कहा गया,हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सुरक्षा जांच और औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अपनी यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय दें। दरअसल,भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) से आने-जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यात्रियों से सभी बैगेज नियमों का पालन करने और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह करते हुए एक एडवाइजरी भी जारी की है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ इंडिया की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं ममता, DMK-AAP ने बनाई दूरी।@ बंगाल में अब मदरसों का सर्वे, उठने लगे सवाल।@ असम-स्कूल टिफिन में बीफ लाने के मामले ने पकड़ा तूल, छात्र की मां गिरफ्तार।@ भारतीय सेना की मारक क्षमता और बढ़ाने की तैयारी, मॉर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल बना देगी बाहुबली।'@ नार्थ इंडिया के राहुल RK मीणा, सुनील मीना गैंग ने पुर्तगाल में चलवाई ताबड़तोड़ गोलियां।@ यूपी में बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव का ऐलान, मिशन 2027 के लिए भगवा दल की बड़ी तैयारी।@ दिल्ली प्रोफेसर मर्डर केस-1400 किमी दूर से आए पति-पत्नी ने की हत्या, लूटपाट नहीं ये थी वजह।@ लंदन में चीफ जस्टिस सूर्यकांत मिश्रा के कार्यक्रम में नारेबाजी, भारतीय उच्चायोग ने कहा, ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं।@ लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन।@ बंगाल में असली तृणमूल की लड़ाई, पार्टी बचाने को एक्टिव हुईं ममता बनर्जी, विरोधी खेमा झुकने के मूड में नहीं।@ शिक्षक नहीं माफिया हैं, पैसे का घमंड, खान सर पर गांव वालों के गंभीर आरोप, देवरिया में कोठी पर सवाल।@ अंडमान-प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला, ऑयल इंडिया ने तीसरे खोजी कुएं में हाइड्रोकार्बन की पुष्टि।@ विदिशा में 2600 लोगों की जांच में 586 में कैंसर या उसके लक्षण, आंकड़े देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किया बड़ा ऐलान।@ केदारनाथ यात्रा में VIP बनने का शौक पड़ा भारी, बिहार सरकार लिखी स्कॉर्पियो हुई सीज।@ दिल्ली में बन रहा देश का पहला हाईटेक एंटी-टेरर हेडक्वार्टर, बम और IED का भी नहीं होगा असर।@ बंगाल में STF और NIA का महा-एक्शन-तालाब से निकला 29 हथियारों का जखीरा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -