Posted by : achhiduniya 29 July 2025

बीते सितंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच RBI ने अमेरिकी डॉलर और रुपये के हिसाब से जो दखल दिए हैं, उनका ब्योरा सरकार ने संसद में रखा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया [RBI] के मुताबिक भारतीय रुपया का मूल्य बाजार से तय होता है। इसके लिए कोई तय टारगेट या रेंज नहीं होती। RBI विदेशी मुद्रा बाजार पर लगातार नजर रखता है और जरूरत पड़ने पर ज्यादा उतार-चढ़ाव होने पर दखल देता है। 28 जुलाई 2025 को लोकसभा सत्र के दौरान सांसद डॉ. टी सुमथी उर्फ तमिझाची थंगपांडियन और थिरु डी एम काथिर आनंद ने बैंकों के सर्विस चार्ज से होने वाली कमाई और विदेशी मुद्रा भंडार पर RBI की निगरानी को लेकर सवाल पूछे। जिसके जवाब में बताया 
गया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कस्टमर सर्विस इन बैंक्स मास्टर सर्कुलर के मुताबिक, हर बैंक के बोर्ड को अपनी दी जाने वाली सेवाओं पर सर्विस चार्ज तय करने का अधिकार है, बशर्ते ये चार्ज वाजिब हों और सेवा देने की औसत लागत के अनुरूप हों। इसके अलावा बैंकों को कहा गया है कि वे अपनी वेबसाइट और ब्रांच के नोटिस बोर्ड पर इन चार्जेस की पूरी जानकारी दें ताकि ग्राहक को सारी जानकारी आसानी से मिल सके। पिछले पांच साल में सरकारी बैंकों (PSBs) ने ऑनलाइन सेवाओं (जैसे डेबिट कार्ड से मर्चेंट ट्रांजैक्शन,
इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग, सरकारी लेनदेन, फॉरेक्स ट्रांजैक्शन, फीस पेमेंट और IMPS/NEFT/RTGS जैसे पेमेंट सर्विस) से जो कुल रकम कमाई है, उसका ब्योरा सरकार ने दिया है। साथ ही PSBs ने ऑनलाइन और ऑफलाइन (ब्रांच नेटवर्क) दोनों तरीकों से जो नॉन-इंटरेस्ट इनकम (यानि ब्याज से इतर कमाई) की है, उसमें पिछले पांच साल (FY 2019-20 से FY 2024-25) में 9.15% की सालाना ग्रोथ रही है। बैंक हर तरह की सेवा के लिए फीस लेते हैं, चाहे आप वो सेवा ऑनलाइन लें या ब्रांच में जाएं? वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में बताया कि बैंकों को उनकी दी जाने वाली अलग-अलग सेवाओं पर वाजिब सर्विस चार्ज लेने की इजाजत है। पिछले पांच साल में सरकारी बैंकों ने सिर्फ ऑनलाइन सेवाओं से 2,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में दी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -