Posted by : achhiduniya 07 July 2025

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और रामभद्राचार्य मौसम के हिसाब से बयान देते हैं। बिहार मे चुनाव होने वाले हैं और तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव में उतर चुकीं है। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए जी जान से कोशिश कर रही हैं। इसी सियासी माहौल मे दोनो कथावाचकों ने हिंदू राष्ट्र बनाने की घोषणा कर दी है। धीरेंद्र शास्त्री ने यहां तक कह दिया है कि भारत अगर हिंदू राष्ट्र बना तो बिहार पहला हिंदू राज्य होगा। धीरेंद्र शास्त्री बिहार से भारत के हिंदू राष्ट्र कि शुरुआत करना चाहते हैं, इसकी असल वजह बिहार का चुनाव है। धीरेंद्र शास्त्री इस तरह कि बातें दो साल से 
कर रहे हैं, मगर भारत कि जनता ने समर्थन नहीं दिया, जिसकी वजह से उनका अभियान फ्लाप हो चुका है। मौलाना ने कहा कि दूसरे कथावाचक रामभद्राचार्य कह रहे हैं कि भारत में जिस दिन 80 फीसद हिंदू आबादी हो जायेगी उस दिन भारत भगवा-ए-हिंद घोषित कर दिया जाएगा। उनको ये जानकारी नहीं है कि भारत सरकार के रिकॉर्ड के मुताबिक 19 फीसद मुस्लिम आबादी है और 81 फीसद गैर मुस्लिम आबादी है। उन्होंने भगवा-ए-हिंद का नारा गजवा-ए-हिंद के मुकाबले में दिया है, भले ही वो भगवा-ए-हिंद का नारा लगा रहें हो, मगर भारत के मुसलमानों ने गजवा-ए-हिंद के नारे को नकार दिया है।




मौलाना ने कहा कि ये दोनों कथावाचक ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे गजवा-ए-हिंद का नारा लगाने वाले कट्टरपंथी विचार धारा वाले लोगों को बल मिल रहा है। इन दोनों के नारों में और कट्टरपंथीयों के नारे मे क्या फर्क रह जायेगा। इस तरह कि बातों से भारत कि छवि धूमिल होती है और कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद होते हैं। दरअसल, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और रामभद्राचार्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत न भगवा-ए-हिंद बनेगा और न ही गजवा-ए-हिंद, ये लोकतांत्रिक देश है और यही रहेगा। बिहार में सिर्फ एक पार्टी को जीतने के लिए इस तरह की बातें की जा रही हैं। भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र या इस्लामी राष्ट्र नहीं बन सकता है, ये लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की जो खूबसूरती है वो किसी में नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'।@ बंगाल SIR की लड़ाई दिल्ली तक आई, लगातार दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- घुसपैठ के लिए केंद्र जिम्मेदार।@ किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ,टैरिफ डील पर सरकार के सूत्रों ने साफ की पूरी बात।@ राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर यार पर तकरार, BJP सांसदों ने जताई आपत्ति।@ शराब पीकर आए 15 साल के लड़के की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत, पिता ने पब मालिक को ठहराया जिम्मेपदार।@ दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन डिलीवरी बॉय ने एक कारोबारी की हेलमेट से पीट- पीटकर की हत्या।@ अभिमन्यु' प्रयोग-मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बनाए जाएंगे गर्भ संस्कार कक्ष’।@ दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी, गोल्डन-ग्रीन लाइन से जुड़ेगा शहर का हर कोना।@ दुनिया देखेगी भारत के 'विक्रांत' की ताकत, 18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं।@ विभिन्न राज्यों में धर्मांतरण कानूनों की वैधता मामला-सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई।@ मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी शुरू, BJP ने तरुण चुग को नियुक्त किया पर्यवेक्षक।@ Gen Z के जल्दी जॉब छोड़ने पर उन्हें शर्मिंदा ना करें, शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने दी बड़ी सलाह।@ मुश्किलों में राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में सरेंडर करने का आदेश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -