Posted by : achhiduniya 27 November 2025

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, देखिए, मुद्दा यह है कि अस्वीकरण दिया जाता है और शो शुरू हो जाता है,  लेकिन जब तक आप इसे न देखने का फैसला करते हैं, तब तक यह शुरू हो जाता है। चेतावनी कुछ सेकंड के लिए हो सकती है,फिर शायद आपका आधार कार्ड वगैरह मांगा जाए, ताकि देखने वाले की उम्र पता लग सके और फिर कार्यक्रम शुरू हो। जस्टिस बागची ने कहा, इसको लेकर एक चेतावनी होनी चाहिए, अगर ऐसा कुछ अनचाहा कंटेंट किसी यूजर को चौंकाता है। ये सिर्फ 18 साल से अधिक उम्र जैसा नहीं,बल्कि ये कहना कि ऐसा कंटेंट आम उपभोग के लिए नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम जाहिर है, एक सुझाव दे रहे हैं,एक समिति का गठन होना चाहिए, जो विशेषज्ञों का एक समूह हो सकता है। इसमें न्यायपालिका और मीडिया से भी कोई शामिल हो सकता है। पायलट 
प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ सामने आने दें और अगर इससे अभिव्यक्ति की आज़ादी बाधित होती है, तो उस पर विचार किया जा सकता है। हमें एक जिम्मेदार समाज बनाने की जरूरत है और एक बार ऐसा हो जाए, तो ज्‍यादातर समस्याएं हल हो जाएंगी। सोशल मीडिया और ओटीटी प्‍लेफॉर्म पर काफी संख्‍या में आपत्तिजनक कंटेंट मौजूद है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 4 हफ्तों में जवाब मांगा है। 

मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जैसे ही आप फ़ोन चालू करते हैं और कुछ ऐसा आ जाता है जो आप नहीं चाहते या आप पर थोपा जाता है, तो क्या? अश्लीलता किताबों, पेंटिंग आदि में हो सकती है,अगर नीलामी होती है, तो प्रतिबंध भी हो सकते हैं। न्यायमूर्ति जयमाला बागची ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए चेतावनी होनी चाहिए जो ऐसा कंटेंट से चौंक सकते हैं। न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग ऑर्गेनाइजेशंस द्वारा यह दलील दिए जाने पर कि नए नियमों का मतलब सेंसरशिप नहीं होना चाहिए। इस पर जस्टिस जॉयमाला बागची ने कहा कि 48 घंटे बाद कंटेंट हटाने की कार्रवाई की गई और तब तक ये वायरल हो चुका था। ऑडियो वीडियो के लिए प्री-पब्लिकेशन सेंसरशिप है। 


ऐसा क्यों है,क्योंकि यह तेज़ी से फैलने की क्षमता रखता है। सोशल मीडिया के लिए यह और भी अस्पष्ट है,क्योंकि यह सीमाओं को पार कर वैश्विक हो जाता है। बेशक, अधिकारों का गला घोंटने का विचार नहीं है,लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ कंटेंट को व्यवस्थित करने की बेहद शक्ति है।  मुख्य न्यायाधीश कांत ने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। एक्स पर एक व्यक्ति था। उसने आकर पोस्ट किया कि मैं पाकिस्तान के साथ हूं। फिर उसने कहा कि उसने एक घंटे बाद पोस्ट हटा दिया, तो क्या हुआ? नुकसान तो हो ही चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को उपयोगकर्ता-जनित सामग्री, सोशल मीडिया/ओटीटी सामग्री से निपटने के लिए नियम बनाने हेतु चार हफ़्ते का समय दिया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 5000 से ज्यादा उड़ानें रद्द,IndiGo पर मंडरा रहे संकट के नए बादल, एयरलाइन पर एंटीट्रस्ट जांच की आहट तेज!।@ चुनाव सुधारों पर आज लोकसभा में होगी चर्चा, राहुल गांधी के सवालों का अमित शाह देंगे जवाब।@ 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, 'वॉर 2' और 'कांताराः चैप्टर 1' को पछाड़कर बनी नंबर 1।@ पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को मिली एकतरफा जीत, अफ्रीकी टीम ने दर्ज किया T20I क्रिकेट का लोएस्ट स्कोर।@ ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र वालों का सोशल मीडिया बैन, ऐसा करने वाला पहला देश, X भी करेगा पालन।@ इंडिगो के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट ऑपरेशन्स में 10% की कटौती का दिया आदेश।@ मोबाइल से रातों-रात स्टार बनने लगे लोग! 10,000 करोड़ के पार पहुंचा भारत का इन्फ्लुएंसर मार्केट।@ भारत में 17.5 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निवेश करेगा माइक्रोसॉफ्ट, एशिया में अब तक का सबसे बड़ा।@ दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, 200 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 25900 के पास कर रहा ट्रेड।@ दिल्ली में खुले में कचरा जलाने वाले हो जाएं सावधान! लगेगा 5 हजार रुपए तक का जुर्माना, CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश।@ बिहार में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता में 5% की बढ़ोतरी को मंजूरी।@ गोवा अग्निकांड- विदेश भाग चुके लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट पहुंचे, अग्रिम जमानत याचिका दाखिल।@ चीन की कंपनी के खिलाफ नेपाल ने किया केस, एयरपोर्ट के निर्माण में बड़ी हेराफेरी का है आरोप।@ नाइजीरिया में सैनिकों ने मचाया कत्लेआम, प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग; 9 महिलाओं की मौत।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"MSME व महिला औधयोगिक सह संस्था मर्या नागपुर द्वारा स्वयं रोजगार मेला" "शिवप्रिया व प्रिया विद्या विहार संस्थान का संयुक्त ईश्वरीय अनुभूति दिवस रौप्य महोत्स 5 Dec को""हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वी शहीदी दिवस गुरपुरब 7 Dec को नागपुर के नई जरीपटक में""HIV ग्रसित बच्चे का बोनमैरो प्रत्यारोपण [ट्रांसप्लेशन] सफल या असफल जाने डॉ केतन व डॉ पंकज से"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -