Posted by : achhiduniya 29 December 2025

शिक्षकों का मानना है कि शिक्षा एक पवित्र पेशा है और उन्हें लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है।  उनका सवाल है कि आवारा कुत्तों की गिनती का काम पशुपालन विभाग को क्यों नहीं दिया गया? शिक्षकों की अनुपस्थिति में स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता का क्या होगा? क्या इससे समाज में शिक्षकों के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचेगी? दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक अब कक्षाओं में पढ़ाने के साथ-साथ सड़क पर आवारा कुत्तों की गिनती करते नजर आएंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक ताजा आदेश जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस गणना अभियान के लिए शैक्षणिक संस्थानों से नोडल अधिकारी 
नियुक्त करें। इस आदेश के सामने आते ही शिक्षक संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकारी स्कूल शिक्षक संघ (GSTA) का तर्क है कि शिक्षकों को ऐसे कामों में झोंकना उनकी गरिमा के खिलाफ है। GSTA में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कृष्णा फोगाट ने कहा,यह पूरी तरह गलत है,अगर शिक्षक आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे तो बच्चों की पढ़ाई का ध्यान कौन रखेगा? क्या पशुपालन या वन विभाग के पास इसके लिए स्टाफ नहीं है? शालीमार बाग में तैनात एक शिक्षिका ऋतु सैनी ने बताया कि उन्हें पिछले हफ्ते ही इस ड्यूटी की जानकारी मिली। 
उन्होंने कहा कि आदेश सरकारी है, इसलिए उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। शिक्षा निदेशालय के अनुसार, यह कवायद जन सुरक्षा और माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा 7 नंवबर 2025 को दिए गए निर्देशों के पालन के लिए की जा रही है। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्तों को हटाकर उन्हें निर्धारित आश्रय स्थलों में भेजा जाए। स्थानांतरण से पहले इन कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण सुनिश्चित करना भी अनिवार्य है। निदेशालय ने इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता वाला बताया है। उत्तर-पश्चिम जिले से ही लगभग 118 सरकारी शिक्षकों को इस सूची में शामिल किया गया है। दिल्ली अकेला ऐसा राज्य नहीं है जहां इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में भी आवारा कुत्तों की गणना और प्रबंधन के लिए इसी तरह के आदेश जारी किए जा चुके हैं। फिलहाल, शिक्षक संघ इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर आदेश वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -