Posted by : achhiduniya 10 December 2025

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक डॉ.नवजोत कौर सिद्धू को निष्कासित किए जाने के बाद जिला प्रधान मिट्‌ठू मदान ने दावा किया था कि 2017 में कई काउंसलरों से टिकट दिलाने के बदले 10 से 15 लाख रुपये तक की रकम ली गई और यह राशि कथित तौर पर नवजोत कौर सिद्धू द्वारा ली गई थी। मिठ्ठू मदान ने कहा कि उनके पास इस संबंध में पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं और जल्द ही वह पूरी सूची सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू द्वारा हाल में लगाए गए 500 करोड़ रुपये लेकर मुख्यमंत्री बनाने जैसे 
आरोप पूरी तरह झूठे, मनगढ़ंत और बिना किसी आधार के हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत कौर को ही इन आरोपों के लिए माफी मांगनी पड़ेगी क्योंकि उनके पास कोई भी प्रमाण पेश करने की क्षमता नहीं है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक डॉ.नवजोत कौर सिद्धू ने अमृतसर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान मिट्‌ठू मदान को एक कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस मदान द्वारा बीते दिन डॉ. सिद्धू के खिलाफ की गई कथित विवादित बयानबाजी के जवाब में जारी किया गया है।
डॉ.नवजोत कौर ने नोटिस में कहा गया है कि मिट्‌ठू मदान द्वारा दिया गया बयान झूठा, भ्रामक और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है। डॉ.नवजोत कौर सिद्धू ने इसे सार्वजनिक छवि को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया और कहा कि इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है। जारी किए गए नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि मिट्‌ठू मदान अगले 7 दिनों के भीतर सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांगें और अपने बयान को वापस लें। नोटिस के अनुसार, यदि निर्धारित समय में माफी नहीं मांगी गई, तो यह माना जाएगा कि मिट्‌ठू मदान ने जिम्मेदारी स्वीकार करने से इनकार किया है। डॉ. सिद्धू ने अपने वकीलों के माध्यम से साफ कर दिया है कि माफी न मिलने की स्थिति में वे मानहानि का दावा और कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगी, जिसमें आर्थिक हर्जाना भी शामिल होगा।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -