Posted by : achhiduniya 02 December 2025

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को सलाह दी है कि केरल में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के लिए एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख को और बढ़ाया जाए। अदालत ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में ड्यूटी पर लगे अधिकारी-कर्मचारियों को भी फॉर्म अपलोड करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।  CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच को चुनाव आयोग ने बताया कि 4 दिसंबर की मूल समयसीमा बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को व मतगणना 13 दिसंबर को होनी है। CJI ने ECI के वकील वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी से कहा- आप इसे और बढ़ा दीजिए, ताकि कोई भी छूट न जाए और सबको मौका मिले। CJI ने कहा कि सरकारी मशीनरी को दिक्कत नहीं है, कुछ राजनीतिक दलों को है। 
अदालत ने आदेश में कहा कि समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध उचित और न्यायसंगत है और चुनाव आयोग द्वारा विचार योग्य है। कोर्ट ने केरल सरकार को निर्देश दिया कि वह विस्तृत आधारों के साथ चुनाव आयोग को प्रतिनिधित्व दे और आयोग इसे निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से दो दिन के भीतर तय करें। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने अदालत को बताया कि SIR प्रक्रिया से स्थानीय चुनाव प्रभावित नहीं हो रहे हैं,क्योंकि चुनाव में लगे कर्मचारियों को SIR ड्यूटी से छूट दी गई है। 
ECI ने जानकारी दी कि राज्य ने SEC के लिए 1.76 लाख समर्पित कर्मचारी तैनात किए हैं, जबकि SIR प्रक्रिया के लिए 25,468 कर्मचारी लगाए गए हैं। SIR फॉर्म का 98.8% वितरण पूरा हो चुका है और 80% फॉर्म प्राप्ति के बाद डिजिटाइज हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चुना आयोग से कहा है कि स्थानीय निकाय चुनावों में ड्यूटी पर लगे अधिकारी-कर्मचारियों को भी फॉर्म अपलोड करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। कोर्ट का कहना है कि समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध उचित और न्यायसंगत है। साथ ही कोर्ट ने केरल सरकार को निर्देश दिया कि वह विस्तृत आधारों के साथ चुनाव आयोग को प्रतिनिधित्व दे। आयोग इसे निष्पक्ष और संवेदनशील
तरीके से दो दिन के भीतर तय करे। वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह भी ECI की ओर से उपस्थित थे। 



IUML की ओर से वकील हारिस बीरन ने कहा कि केरल में बड़ी NRI आबादी के कारण विशेष समस्या है। लगभग 35 लाख केरलवासी विदेश में हैं। वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं,लेकिन बूथ लेवल अधिकारी (BLO) आवेदक की घर पर  मौजूदगी की मांग करते हैं जो विदेश में रहने वालों के लिए संभव नहीं है। अदालत ने कहा कि इस मुद्दे को भी प्रतिनिधित्व में शामिल किया जा सकता है। केरल सरकार, IUML, KPCC अध्यक्ष सनी जोसेफ, CPI(M) और CPI समेत कई याचिकाकर्ताओं ने स्थानीय निकाय चुनावों के चलते SIR स्थगित करने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट का रुख करने को कहा था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -