Posted by : achhiduniya 20 January 2026

भारत के एक प्रमुख मेडिकल संस्थान ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नई दिल्ली ने अपने सर्जिकल डिसिप्लिन विभाग में एक अत्याधुनिक सर्जिकल रोबोट लगाकर सर्जिकल केयर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैसर्जरी विभाग के डॉ पीयूष रंजन ने कहा क यह एक बड़ा मील का पत्थर है, क्योंकि यह विभाग भारत में किसी सरकारी अस्पताल में ऐसी अत्याधुनिक तकनीक हासिल करने वाली पहली जनरल सर्जरी यूनिट में से एक बन गया है उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि पहले की तुलना में मरीजों को ऑपरेशन के बाद कम दिनों तक अस्पताल में रुकना पड़ रहा हैडॉ पीयूष जैन 
ने बताया कि आम तौर पर पहले मरीजों को ऑपरेशन के बाद चार से पांच दिनों तक अस्पताल में रुकना पड़ता था जब से रोबोटिक ऑपरेशन शुरु हुआ है,उसके बाद से महज तीन दिनों के अंदर ही मरीज डिस्चार्ज हो जाते हैं उन्होंने कहा कि सर्जिकल रोबोट को अपनाना, कम चीर-फाड़ वाली, अत्यधिक सटीक सर्जरी को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण विकास है, जो भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के लिए एक बेंचमार्क स्थापित करता है। 
आंकड़ों के मुताबिक, अब भारतीय अस्पतालों में 100 से ज्यादा सर्जिकल रोबोट काम कर रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर का इस्तेमाल प्राइवेट संस्थानों में यूरोलॉजी, गायनेकोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी और ऑन्कोलॉजी के प्रोसीजर के लिए किया जा रहा है। हालांकि, सरकारी अस्पतालों में जनरल सर्जरी में रोबोटिक्स का इस्तेमाल अभी भी शुरुआती दौर में है। दुनिया भर में रोबोटिक सर्जरी से सर्जिकल नतीजों में काफी सुधार हुआ है। अध्ययनों से पता चला है कि रोबोट-असिस्टेड सर्जरी के ये नतीजे होते हैं। डॉ.पीयूष जैन ने कहा कि पिछले 13 महीनों में, डिपार्टमेंट ने एक हजार से ज्यादा रोबोटिक प्रोसीजर किए हैं।


इनमें हेपेटोबिलरी प्रोसीजर जैसे पैंक्रियाटिक डुओडेनेक्टॉमी
, गैस्ट्रेक्टॉमी, एसोफेजेक्टॉमी कोलेस्टेक्टॉमी, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल मैलिग्नेंसी के लिए एंटीरियर रिसेक्शन, हर्निया के लिए विभिन्न जटिल एब्डोमिनल वॉल रिकंस्ट्रक्शन, किडनी ट्रांसप्लांटेशन और एंडोक्राइन ट्यूमर के लिए थायराइड, पैराथायराइड, एड्रेनल और पैंक्रियाज का मिनिमली इनवेसिव रिसेक्शन शामिल हैं। रोबोटिक सर्जरी के कई फायदे हैं, जिनमें खून का कम बहना, अस्पताल में कम समय तक रुकना और मरीजों का तेजी से ठीक होना शामिल है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -