Posted by : achhiduniya 14 January 2026

महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के लिए वोटिंग होनी है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को नियुक्त किया गया है। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं महायुती 29 महानगरपालिका में दो तिहाई बहुमत से आएगी। वहीं उन्होंने महाविकास अघाड़ी के दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक ये सुधरेंगे नहीं तब तक जीतेंगे नहीं। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि आज तक बीजेपी को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में जनता ने फैसला ले लिया है। डेवलपमेंट यानी देवेंद्र जी, देवेंद्र जी यानी कि डेवलपमेंट,यह पूरा चुनाव डेवलपमेंट पर जुड़ गया है। बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का शिवसेना उद्धव ठाकरे के पार्टी द्वारा मिमिक्री करना
भाषण का नकल करना यह बता रहा है कि जब चुनाव हारते हैं,तो इस प्रकार की मिमिक्री करते हैं। बावनकुले ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को जितना नुकसान आज तक नहीं हुआ है, उतना नुकसान इस चुनाव में होगा।  उन्होंने कहा कि नगर पालिका के चुनाव का नतीजा सामने है। उद्धव ठाकरे जी की पार्टी सिंगल डिजिट में आ गई। इस चुनाव में भी बहुत जगह उनकी पार्टी सिंगल डिजिट में जाएगी।  बावनकुले ने यह भी दावा किया कि उद्धव ठाकरे,कांग्रेस और शरद पवार को भारी नुकसान हो रहा है। 
महाराष्ट्र में जगह-जगह पर पैसे बांटने, वाशिंग मशीन बांटने, पत्रक बांटने के संबंध में चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कोई भी पार्टी, कोई भी कार्यकर्ता हो पैसे से चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, विश्वास से चुनाव लड़ना चाहिए। मुझे विश्वास है कि देवेंद्र फडणवीस जी, मोदी जी राजनीति डेवलपमेंट की राजनीति है और लोगों का समर्थन हासिल है। बावनकुले ने कहा कि चाहे हमारी पार्टी हो ,कांग्रेस पार्टी हो, राष्ट्रवादी कांग्रेस हो ,पैसा बांटना ठीक नहीं। इससे राजनीति का नुकसान होगा।इसके साथ ही बावनकुले ने हारने के बाद तरह-तरह का भ्रम फैलाए जाने की कोशिशों पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब ये हारते हैं तो कहते हैं कि वोटिंग मशीन खराब हो गई। ये हारने पर मशीन को दोष देते हैं। यह जब तक सुधरेंगे नहीं तब तक ये लोग चुनाव जीतेंगे नहीं। उन्होंने दावा किया कि 29 महानगरपालिका में दो तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली महायुती जीतेगी। बीएमसी में भी उन्होंने महायुति की जीत का दावा किया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -