Posted by : achhiduniya 27 January 2026

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तानी दूत पर पिछले साल मई में इस ऑपरेशन के बारे में गलत ब्योरा पेश करने का आरोप लगाया। हरीश ने पाकिस्तान को कानून के शासन पर विचार करने की सलाह भी दी। हरीश ने कहा कि तथ्य स्पष्ट हैं कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में क्रूर हमला किया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने खुद इस निंदनीय आतंकी कृत्य के अपराधियों को जवाबदेह ठहराने और न्याय के कटघरे में लाने की मांग की थी। भारत ने ठीक यही किया। हमारी कार्रवाई सोच-समझकर, तनाव ना बढ़ाने वाली और जिम्मेदार थी, जिसका उद्देश्य केवल आतंकवादी 
ढांचे को नष्ट करना और आतंकवादियों को निष्क्रिय करना था। पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि 9 मई तक पाकिस्तान भारत पर हमलों की धमकियां दे रहा था, लेकिन 10 मई को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना को सीधे फोन किया और लड़ाई रोकने की गुहार लगाई। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष में विजयी होने के नैरेटिव को खारिज करते हुए, हरीश ने जोर दिया कि भारतीय ऑपरेशन से कई पाकिस्तानी एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचा, जिसमें नष्ट रनवे और जले हुए हैंगर शामिल हैं, तस्वीरें सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं।
हरीश ने जम्मू और कश्मीर पर भारत की स्थिति दोहराई और कहा कि इस्लामाबाद को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया,जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा रहा है, है और हमेशा रहेगा। सिंधु जल संधि को निलंबित करने के मुद्दे पर हरीश ने कहा कि भारत ने 65 साल पहले सद्भावना से यह समझौता किया था, लेकिन पाकिस्तान ने युद्धों और आतंकी हमलों के जरिए इसकी भावना का बार-बार उल्लंघन किया।
  उन्होंने कहा,साढ़े छह दशकों में पाकिस्तान ने भारत पर तीन युद्ध थोपे और हजारों आतंकी हमले किए, जिससे संधि की भावना का उल्लंघन हुआ। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों में हजारों भारतीयों की जान गई। भारत को मजबूरन घोषणा करनी पड़ी कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बने रहने, सीमा पार आतंकवाद और अन्य सभी रूपों के समर्थन को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से समाप्त नहीं करता, तब तक संधि निलंबित रहेगी। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -