Posted by : achhiduniya 17 January 2026

संभाजीनगर में जीत के जश्न के दौरान AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने विवादित बयान भी दिया। उन्होंने मंच से 'बाप तो बाप होता है' के नारे लगवाए। साथ ही कहा कि संभाजीनगर में सबको गाड़कर मरकज का झंडा लहराया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग बहुत फड़फड़ा रहे थे, सबका हिसाब लिया जाएगा। आपको बता दें कि ओवैसी की पार्टी ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। छत्रपति संभाजीनगर में ओवैसी की पार्टी ने महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 30 सीटें जीती हैं। तो वहीं मालेगांव 20 सीट, अमरावती में 15, नांदेड़ में 14, BMC में 8 और नागपुर में 6 सीटें जीती हैं, जिसके बाद AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने 
अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया और भड़काऊ बयान दिया। इम्तियाज जलील ने जीत के जश्न के दौरान कहा कि अल्लाह अगर किसी को इज्जत देना चाहता है तो कैसे देता है। मैं अल्लाह का सबसे पहले सिर झुका करके शुक्रिया अदा करता हूं। उसके बाद मैं असदुद्दीन ओवैसी साहब, अकबरूद्दीन औवेसी साहब का शुक्रिया करता हूं। हमारे शहर की हमारी माएं और बहनों ने हमें जिताया और फिर पूरे हिंदुस्तान के अंदर अपना डंका मनवा लिया। इसके बाद इम्तियाज जलील ने नारा-ए-तकबीर और अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगवाए। 
इम्तियाज जलील ने कहा कि जो भी गुरूर वाले थे उनके लिए एक ही पैगाम हैं कि बाप तो बाप होता है। इंशाल्लाह इसके बाद औरंगाबाद में एक बड़ा जश्न धूमधाम से मनाएंगे।दरअसल, संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव के नतीजों में बीजेपी के बाद AIMIM दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां बीजेपी ने कुल 57 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि AIMIM के 33 उम्मीदवार विजयी हुए हैं। 33 सीटें मिलने के बाद शहर में AIMIM कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। हालांकि, कांग्रेस के कुछ उम्मीदवारों द्वारा AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील को काले झंडे दिखाए भी दिखाए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -