Posted by : achhiduniya 25 January 2026


कट्टरता के लिए मशहूर संगठन बांग्लादेश जमाते इस्लामी के समर्थक खुलेआम हाथ काट देने के क़ानून की वकालत करते दिखाई दे रहे हैं। देश में शरिया लागू करने की बात हो रही है। अपने चुनाव प्रचार के पहले दिन अपनी मंशा जाहिर करने वाली पार्टी के नेता समर्थक अब चाहते हैं कि देश में मुसलमानों के सिवाय कोई और ना रहे। बीते गुरुवार को फिर एक चुनावी भाषण में फिर इसका ताजा उदारहण देखने को मिला जहाँ कहा गया कि बांग्लादेश में 80 प्रतिशत मुसलमान रहते हैं और यहाँ के संसद में विधर्मियों के लिए जगह नहीं है। बारगुना के बामना उपजिला के एक स्कूल में जमाते इस्लामी के कैंडिडेट डॉक्टर सुल्तान अहमद की चुनावी सभा थी, जहाँ उम्मीदवार 
डॉ अहमद के समर्थक अफ़ज़ल हुसैन ने मंच से सांप्रदायिक ज़हर उगला। अफ़ज़ल हुसैन ने सभा में आए लोगों से पूछा कि वे कुरान का शासन चाहते हैं ये बिआदत? हुसैन ने कहा कि यदि जमात की सत्ता आएगी तो संसद में घोषणा करवायेंगे कि 80% मुसलमानों के इस देश में कोई भी विधर्मी (ग़ैर मुस्लिम) संसद का सदस्य नहीं हो सकता है। हुसैन ने भीड़ के सामने दावा किया कि वर्तमान संविधान भी नहीं रह सकता है।  हुसैन ने आगे कहा कि देश में अल्लाह का कानून होना चाहिए उसने उदारहरण दिया कि अगर चोरी करने वाले के हाथ काट दिए जाएं तो चोरी बंद हो जाएगी। सोशल मीडिया में जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ तो विवाद बढ़ गया जिसके बाद जमाते इस्लामी के उम्मीदवार अपना बचाव करते दिखे उन्होंने कहा कि अफ़ज़ल हुसैन पार्टी का पुराना कार्यकर्ता नहीं है। आज ही उससे मुलाक़ात हुई है। आगे कहा कि बुजुर्ग आदमी हैं भावनाओं में बहकर ऐसा कह दिया होगा। अब उनके बोलने के बाद हमारे हाथ में कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसान, नौजवान बोल रहे- मोदी ने मरवा दिया, महंगाई-बेरोजगारी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना।@ 100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी,दिल्ली-NCR समेत UP में आंधी-तूफान का अलर्ट। @ केरलम मॉब लिचिंग-महिला के घर में बिना कपड़ों के घुसा शख्सन, लोगों खंभे से बांधकर पीटा।@ पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए, AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग।@ ₹370 बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने कसा शिकंजा, कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु और डॉ सेजल पर FIR @ वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज।@ TMC के ममता गुट को झटका! विधानसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर टली सुनवाई।@ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।@ असम-नागालैंड सीमा विवाद खत्म होने की ओर, जल्द शुरू होगा तेल और गैस का उत्पादन!।@ NCR में बसेंगे 8 नए स्मार्ट शहर, 30 मिनट में दिल्ली से सफर होगा पूरा, यूपी- हरियाणा-राजस्थान जुड़ेंगे।@ बेतिया-सप्तक्रांति में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पैंट्री स्टाफ धराया-60 बोतलें जब्त।@ भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -