Posted by : achhiduniya 31 January 2026

शरद पवार ने बारामती में कहा,सुनेत्रा पवार के आज महाराष्ट्र के डिप्टी CM के तौर पर शपथ लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं है,उनकी पार्टी ने ही यह तय किया होगा। दोनो एनसीपी के विलय को लेकर जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच पिछले 4 महीने से चर्चा हो रही थी। चर्चा सकारात्मक दिशा में चल रही थी। 12 तारीख को सार्वजनिक घोषणा भी होने वाली थी। शरद पवार ने कहा,अजित पवार एक सक्षम और प्रतिबद्ध नेता थे, जिन्होंने वास्तव में जनता के लिए काम किया। वे जनसमस्याओं को गहराई से समझते थे और हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते थे कि लोगों को न्याय मिले। बारामती की जनता हमेशा उनके साथ खड़ी रही, और अपने 
काम व जिम्मेदारियों के निर्वहन में उन्होंने कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। शरद पवार ने कहा,उनके निधन ने हम सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके जाने के बाद जो स्थिति उत्पन्न हुई है, वह हमसे मजबूती के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करती है। हमें लोगों के दुख-दर्द को कम करने के लिए काम करना होगा और उन्हीं मूल्यों व कार्यशैली को आगे बढ़ाना होगा, जिनके साथ उन्होंने जनता की सेवा की। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके परिवार की नई पीढ़ी निश्चित रूप से उनकी विरासत और कार्यपद्धति को आगे बढ़ाएगी। शरद पवार ने बताया, अस्थि विसर्जन तक सुनेत्रा हमारे साथ में थीं लेकिन उप मुख्यमंत्री पद को लेकर कुछ बात नहीं कही। 
शरद पवार ने कहा कि सुनेत्रा पवार के आज शपथ ग्रहण के बारे में मुझे नहीं पता। पार्टी ने शायद तय किया होगा। कुछ लोगों के नाम आ रहे हैं जैसे प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे ने इनिशिएटिव लिया है। उनकी पार्टी ने कुछ ना कुछ तय किया होगा। शरद पवार ने कहा कि दोनों एनसीपी के साथ में आने की चर्चा अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच चल रही थी। अजित पवार के निधन के बाद अब इस चर्चा में रुकावट पैदा हो सकती है, ऐसा मुझे दिखाई देता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'।@ बंगाल SIR की लड़ाई दिल्ली तक आई, लगातार दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- घुसपैठ के लिए केंद्र जिम्मेदार।@ किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ,टैरिफ डील पर सरकार के सूत्रों ने साफ की पूरी बात।@ राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर यार पर तकरार, BJP सांसदों ने जताई आपत्ति।@ शराब पीकर आए 15 साल के लड़के की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत, पिता ने पब मालिक को ठहराया जिम्मेपदार।@ दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन डिलीवरी बॉय ने एक कारोबारी की हेलमेट से पीट- पीटकर की हत्या।@ अभिमन्यु' प्रयोग-मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बनाए जाएंगे गर्भ संस्कार कक्ष’।@ दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी, गोल्डन-ग्रीन लाइन से जुड़ेगा शहर का हर कोना।@ दुनिया देखेगी भारत के 'विक्रांत' की ताकत, 18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं।@ विभिन्न राज्यों में धर्मांतरण कानूनों की वैधता मामला-सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई।@ मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी शुरू, BJP ने तरुण चुग को नियुक्त किया पर्यवेक्षक।@ Gen Z के जल्दी जॉब छोड़ने पर उन्हें शर्मिंदा ना करें, शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने दी बड़ी सलाह।@ मुश्किलों में राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में सरेंडर करने का आदेश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -