Posted by : achhiduniya 26 March 2026

कांग्रेस नेता ऋषिन रायका पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी रिजर्वेशन हटाने के नाम पर 40 लाख रुपए ले लिए। कांग्रेस कार्यकर्ता की एक जमीन सरकारी रिजर्वेशन में थी। दीप नाइक ने आरोप लगाया कि ऋषिन रायका ने बताया कि मेरी पहुंच ऊपर तक है, मैं जमीन रिजर्वेशन से मुक्त करा लूंगा। इसके लिए 40 लाख रुपए खर्च होंगे। ऐसा करके 40 लाख ऐंठ लिए। बाद में पता चला कि रिजर्वेशन सरकारी नियमों के तहत स्वयं हट गया था, जबकि आरोपी ने गलत तरीके से रुपए हड़प लिए थे। आरोप है कि आर्थिक संकट के समय मदद करने के बजाय ऋषिन रायका ने मजबूरी का फायदा उठाकर बिना लाइसेंस 6% ऊंचे ब्याज पर पैसा देना शुरू किया। 2018-19 में रायका ने टुकड़े में कुल 1.05 करोड़ रुपए 6 प्रतिशत मासिक ब्याज पर दिए। दीप नायक ने बताया कि मैने ब्याज सहित 1.27  
करोड़ रुपये  चुका दिए है, फिर भी 1.95 करोड़ बकाया बताकर धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गुजरात मनी लेंडिंग एक्ट की धारा 33 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में ओर साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस अब इसके अलावा ओर कोई शामिल है या नहीं उनकी भी पड़ताल कर रही है। दरअसल,सूरत शहर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व प्रमुख बाबू रायका के पुत्र और मौजूदा सूरत शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष ऋषिन रायका के खिलाफ कांग्रेस के ही कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस कार्यकर्ता दीप नायक ने सूरत के उमरा थाने में 1.95 करोड़ रुपए की सूदखोरी, धोखाधड़ी और जबरन संपति हड़पने की शिकायत दर्ज कराई है। 
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक आरोपी को गिरफ्तार  नहीं किया गया है। दीप नायक ने बताया कर्ज देते समय सिक्यूरिटी के नाम पर उनसे कोरे चेक लिए थे। इन चेकों में मनमानी रकम भरकर उन्हें बाउंस कराया गया और बाद में कोर्ट में 138 के तहत केस दर्ज कर मानसिक और आर्थिक दबाव बनाया गया। शिकायत में यह भी बताया गया है कि जनवरी 2023 में दबाव और धमकी देकर फ्लैट 8 लाख रुपए में लिखवा लिया, जबकि उसकी बाजार कीमत करीब 90 लाख रुपया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारत के पास है पर्याप्त तेल, अगले 60 दिनों तक का वास्तविक स्टॉक मौजूद, अफवाहों पर न करें भरोसा भारत सरकार।@ होर्मुज स्ट्रेट क्रॉस कर तीन बड़े क्रूड ऑयल टैंकर पहुंचेंगे मुंद्रा पोर्ट, 28-29 मार्च को पहुंचने की उम्मीद।@ मांझे से हुआ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाका, बिजली के तार छूते ही दौड़ता है करंट।@ मीरारोड इलाके में मेड की बेरहमी से हत्या, आरोपी जबरन संबंध बनाने का डालता था दवाब।@ प्रोफेसर ने क्लासरूम में मेडिकल छात्रा को किया प्रपोज, लड़की ने चप्पल से पीटा, हुआ जबरदस्त हंगामा।@ असम चुनाव से पहले 60 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस, बीजेपी के कई बागी नेता भी शामिल।@ दिल्ली के स्कूल्स में अब नहीं बना पाएंगे रील या शॉर्ट वीडियो, लगा बैन; जारी किया गया सर्कुलर।@ मध्य प्रदेश के लोगों को लगा महंगाई का करंट, बिजली हुई महंगी, 1 अप्रैल से नए रेट लागू होंगे।@ जयपुर में विदेशी टूरिस्ट को छूते युवकों का Video Viral होते ही भड़के यूजर्स, सख्त एक्शन की करने लगे मांग।@ नोएडा में 4 किमी चलने में लगते हैं 45 मिनट,स्टार्टअप फाउंडर ने शहर की बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल।@ इंदौर में बाप-बेटे ने सोसाइटी वासियों पर चढ़ाई कार, महिला IT इंजीनियर की मौत।@ लंदन जा रही एयर इंडिया की फ़्लाइट तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटी, सऊदी अरब से लिया यू-टर्न।@ PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे, राज्यों से मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के हालात पर होगी चर्चा।@ वंदे भारत में खराब खाना परोसना पड़ा भारी, रेलवे ने IRCTC पर ठोका 10 लाख का जुर्माना, दूसरे पर लगाया 50 लाख का।@ भारत के लिए खुला है हॉर्मुज का रूट, ईरान के विदेश मंत्री अरगची का बड़ा बयान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -