- Back to Home »
- Politics »
- ममता -A हुमायूं-B टीम सुवेंदु ने ममता को बताया- झूठों की रानी
Posted by : achhiduniya
10 April 2026
पश्चिम बंगाल
विधानसभा चुनाव में, सुवेंदु अधिकारी, ममता बनर्जी को सीधी टक्कर दे रहे हैं। ममता
बनर्जी, भवानीपुर
सीट से चुनाव लड़ रही हैं और सुवेंदु भी इसी सीट से ममता बनर्जी को टक्कर देने के
लिए भारतीय जनता पार्टी के टिकट
पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। सुवेंदु अधिकारी पिछले विधानसभा चुनाव में ममता
बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हरा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भाजप लीडर
सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता
बनर्जी का नाम आते ही चोर मचाए शोर की
बात कही। साथ ही, वायरल हो रहे हुमायूं कबीर के वीडियो पर भी बयान दिया। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, वह झूठी हैं। यह बात सभी लोगों को पता है। वह झूठों की रानी हैं। वह चोर हैं और चोर शोर मचा रहा है। वहीं, हुमायूं कबीर के वीडियो पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि साजिश की बात पर हुमायूं बोलेंगे। हम लोग बाबरी मस्जिद के खिलाफ हैं। जो बाबर के नाम पर काम करता है, मैं उसके खिलाफ हूं। ये A और B टीम की लड़ाई है। ममता बनर्जी A टीम हैं और हुमायूं B टीम हैं।

