- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- महाराष्ट्र के किसान को 600 किलो प्याज बेचने के मिले सिर्फ 301 रुपये
Posted by : achhiduniya
24 May 2026
महाराष्ट्र के बीड जिले के धारूर तहसील के अरणवाडी गांव के किसान संतोष
शिनगारे को सोलापुर की मंडी में करीब 600 किलो प्याज बेचने के
बाद सिर्फ 301 रुपये मिले हैं। बाजार में प्याज का सिर्फ 50
पैसे
प्रति किलो का भाव मिला। दरअसल,
बीड
जिले के धारूर तहसील के अरणवाडी गांव के किसान संतोष शिनगारे ने अपने खेत में
प्याज की खेती की थी। फसल अच्छी होने के बाद उन्होंने पहली बार सोलापुर मंडी में 12
बोरियों
में 602 किलो प्याज भेजा था। किसान को ढुलाई और
हमाली (मजदूरी शुल्क) के 1082 रुपये किसान को अपनी
जेब से भरने पड़े। प्याज बेचकर मिलने वाले पैसों से शिनगारे को ट्रैक्टर की किस्त
भरनी थी, लेकिन अब मंडी तक प्याज
पहुंचाने के लिए भी
उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़े। शिनगारे के पास अभी भी
करीब 10 टन प्याज पड़ा हुआ है, जिसे लेकर अब उनके
सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शिनगारे ने सरकार से
प्याज उत्पादक किसानों को मदद देने की मांग की है। वहां प्याज को सिर्फ 50
पैसे
प्रति किलो का भाव मिला, जिससे उन्हें कुल 301
रुपये
प्राप्त हुए, जबकि इस प्याज को मंडी तक पहुंचाने में 1383
रुपये
खर्च हुए। यानी प्याज बिक्री से मिले 301 रुपये काटने के बाद भी
शिनगारे को अपनी जेब से 1082 रुपये देने पड़े। किसानों की ऐसी हालत को
देखते हुए शिनगारे ने सरकार से मदद की मांग की है। शिनगारे ने बताया कि उसे प्याज बिक्री से मिलने
वाले पैसों से ट्रैक्टर की किस्त भरनी थी। सरकार को प्याज की खेती करने वाले
किसानों की मदद करनी चाहिए।

