- Back to Home »
- Politics »
- महंगाई पर नियंत्रण नहीं तो...राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी…NCP प्रमुख शरद पवार
Posted by : achhiduniya
07 June 2026
राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि महंगाई के कारण देश भर के लोगों
को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने सरकार के इस रुख पर सवाल उठाया
कि मूल्य वृद्धि नियंत्रण में है। एलपीजी की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बारे
में पूछे जाने पर पवार ने कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं कि महंगाई को नियंत्रित
किया जा रहा है। यदि यही नियंत्रण है, तो इसका मतलब लोगों को किस्तों में झटके देना है।
इसके लिए जिम्मेदार लोगों को राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भारतीय जनता
पार्टी (बीजेपी) पर महंगाई के संबंध में अपने पहले के रुख से पलटने का आरोप लगाया
और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी अब आम लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के प्रति
वैसी चिंता नहीं दिखा रही है, जैसी उसने विपक्ष में रहते हुए दिखाई थी।
वडेट्टीवार ने कहा कि
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के दौरान जब भी रसोई
गैस की कीमतें बढ़ाई जाती थीं, भाजपा नेता विरोध प्रदर्शन करते थे,
लेकिन सत्ता में आने के बाद से ईंधन और
एलपीजी की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी के बावजूद वे चुप हैं। उन्होंने कहा कि
पिछले कुछ महीनों में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई
है और पेट्रोल, डीजल
एवं सीएनजी की कीमतों में भी हाल के वर्षों में कई बार संशोधन हुए हैं। दरअसल,देश में बढ़ती
महंगाई और घरेलू रसोई गैस (LPG) के दामों में बढ़ोतरी को लेकर शरद पवार ने केंद्र
सरकार की आलोचना की है। उन्होंने दावा किया कि आवश्यक वस्तुओं की बार-बार बढ़ रही
कीमतों का बोझ आम लोगों पर पड़ रहा है, जिसके लिए सरकार को राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

