- Back to Home »
- Politics »
- अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाकर मुलायम सिंह यादव ने सही काम किया था…सपा सांसद सनातन पांडे
Posted by : achhiduniya
09 November 2026
समाजवादी पार्टी के नेता सनातन पांडे ने कहा कि 35 सालों से यानी 1991
से वे (बीजेपी) मुलायम सिंह यादव की आलोचना
करते आ रहे हैं और दावा करते हैं कि उन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाने का आदेश
दिया था। उन्होंने जनता को गुमराह करने के लिए इस नैरेटिव का इस्तेमाल किया है,लेकिन मुझे बताइए, उनके अपने शासनकाल में अभी
हाल ही में दूसरों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था? राज्य में किसकी सरकार थी?
केंद्र में किसकी सरकार थी?
अगर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने भारत के संविधान की
रक्षा के लिए गोली चलाने का आदेश दिया था, तो यह बिल्कुल सही कदम था। उन्होंने आगे कहा कि उस समय
भारतीय सेना को तैनात किया गया था। मुख्य जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करने की थी कि
कोई भी उस विवादित ढांचे, जिसे वो राम मंदिर कहते हैं
तक न पहुंच पाए,
जिस पर पहले से ही कोर्ट का स्टे (रोक) लगा हुआ था। फिर वे लोग
यानी राम भक्त वहां तक कैसे पहुंच गए? इसकी जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए
जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन की थी। अगर गोली चलाने का आदेश न दिया गया होता, तो वह मस्जिद नष्ट हो सकता
था। ऐसी घटना भारत में गृहयुद्ध को जन्म दे सकती थी, ठीक वैसे ही जैसे दूसरे
देशों में मंदिरों को नष्ट किए जाने पर हुआ था। इसलिए, भारत के संविधान की रक्षा
के लिए ही गोली चलाने का आदेश दिया गया था। सनातन पांडे ने कहा है कि
अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाकर मुलायम सिंह यादव ने सही काम किया था।
उन्होंने संविधान की रक्षा करने के लिए अयोध्या में गोली चलवाई थी,
जहां कोर्ट का स्टे था वहां
संघ के लोग कैसे पहुंच गए। उन्होंने कहा कि विवादित स्थल पर कोर्ट ने किसी के आने-जाने पर रोक लगाई थी।

