- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- एक और धरती की खोज.....
Posted by : achhiduniya
11 January 2015
पृथ्वी की तरह ही.......
अमरीकी
खगोलशास्त्रियों ने एक और धरती खोजने का दावा किया है। खगोलशास्त्रियों ने नए ग्रहों
की खोज की घोषणा की है जिनमें से उनका मानना है कि आठ में से दो ग्रह तो काफी कुछ पृथ्वी
से मिलते-जुलते हैं।
‘गोल्डीलॉक्स जोन’ या सितारों के संभावित जीवन क्षेत्र में आठ
नए ग्रहों की खोज के साथ ही इस बहस को नई दिशा मिली है कि पृथ्वी के अलावा कहीं और
जीवन है या नहीं। समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार, हार्वर्ड-स्मिथसोनियन
सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स (सीएफए) के अंतरिक्ष विज्ञानियों ने अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल
सोसायटी की एक बैठक में नए ग्रहों की खोज की घोषणा की है। माना जा रहा है कि इन ग्रहों
का वातावरण जीवन के अनुकूल और जीवों के रहने योग्य है और अपने सितारों से एक निश्चित
दूरी पर इनकी कक्षा है। ग्रहों की सतह पर जल द्रव रूप में मौजूद है और पृथ्वी की तरह
ही सूर्य की रौशनी ग्रहों के सतह तक पहुंचती है।
.jpg)
.jpg)