Posted by : achhiduniya 29 January 2015

आत्म-साक्षात्कार के लिए इस........



प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन चट्टानों, जल निकायों, पहाड़ियों और शांत वातावरण के बीच इस वैली का दृश्य अद्भुद आकर्षण वाला होता है।आईटी सिटी के नाम से जाना जाने वाला शहर बैंगलोर एक सौंदर्य साम्राज्य होने के साथ साथ आकर्षण का केंद्र भी है। दोद्दा आलादा मारा बैंगलोर से 28 किलोमीटर दूर 400 साल पुराने बरगद के पेड़ों वाला यह स्थल प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक रोमांचक पिकनिक स्पॉट है। इसे अंग्रेज़ी में 'बिग बनयान ट्री' पार्क भी कहते हैं। शहर की हलचल से दूर सुख और शांत वातावरण वाला ये स्थल पर्यटकों को खूब पसंद आता है। यहाँ रोमांचक ऊंचाइयों-नीचाइयों के साथ साथ ऑक्सीज़न की भरमार मात्रा भी है। यहाँ लोग पेड़ों की ठंडी छाओं में बैठ कर यहाँ के खूबसूरत दृश्यों का नज़ारा करते हैं।  ये हर मौसम में पर्यटकों का पसंदीदा स्थान रहा है। 
जहाँ लोग आसानी से अपनी छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं। पिरामिड वैली पिरामिड वैली भारत के सबसे बड़े पिरामिड वैली में से एक है। पिरामिड वैली बंगलौर से 30 किमी के आस-पास पड़ता है। आत्म-साक्षात्कार के लिए इस वैली का निर्माण हुआ। नृत्यग्राम डांस विलेज नृत्यग्राम भारतीय शास्त्रीय नृत्य गुरुकुल कलाश्रम है इस गाँव को नृत्य गाँव कहा जाता है। ओडिसी, मोहिनीअट्टम, कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथकली और मणिपुरी आदि नृत्य प्रसिद्ध हैं। चुन्ची फॉल्स यह बैंगलोर के कनकपुरा जिले में स्थित है जो एक दिन का पिकनिक स्थल है। 
                               
बैंगलोर से इसकी दूरी 55 किलोमीटर है। यह खूबसूरत फूलों वाले पेड़ पौधों से घिरा हुआ है.बन्नेरुघट्टा जैव उद्यान बैंगलोर से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये खूबसूरत पार्क घने जंगल और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है इस पार्क में 10 घने जंगल हैं। यहाँ अनेक प्रकार के जीव-जन्तु पाये जाते हैं। ये पार्क पिछले कई वर्षों से घने जंगलों,पशु-पक्षियों के कारण पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध रहा है।जंगली बिल्लियाँ, तेंदुएं, बाघ, चीते, हाथी, मगरमछ आदि यहाँ आप देख सकते हैं। यहाँ पर एक तित्तली पार्क, साँप पार्क, संग्राहलय और एक छोटा सा थिएटर भी लुफ्त उठा सकते हैं। वंडर ला वंडर ला बैंगलोर से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह छुट्टियों में पिकनिक मनाने का एक प्रसिद्ध स्थल है। यह पार्क बच्चों के साथ साथ पूरे परिवार के लिए एक सुखद मय स्पॉट है। यहाँ झूले, गेम, बोटिंग आदि का आनंद उठा सकते हैं। इस पार्क में मार्च के आखिरी तारीख तक विशेष ऑफरों की भरमार है जहाँ आप अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं। 

सावनदुर्ग हिल्स सावनदुर्ग भारत में स्थित एक पहाड़ी है जो बैंगलोर से 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पहाड़ी एक मंदिर के लिए प्रसिद्ध है और यह दुनिया में पहली सबसे विशाल एकल पत्थर पहाड़ी होने के लिए जानी जाती है। यह पहाड़ी समुद्र के स्तर से 1226 मीटर ऊंची है और यह दक्षिणी पठार का एक हिस्सा है। रामनगर बैंगलोर से दक्षिण पश्चिम में लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर रामनगर जिसे सिल्क सिटी भी कहा जाता है स्थित है। यह स्थान रामनगर जिले का मुख्यालय भी है। कर्नाटक के अन्य भागों की तरह यहाँ भी गंग, चोल, होय्सलास और मैसूर के राजाओं ने कई सालों तक राज्य किया। सन 1970 के दौरान ‘शोले' फिल्म की शूटिंग यहाँ हुई जिसके कारण इस स्थान को लोग जानने लगे। मुथ्यलामादुवु यह पिकनिक स्पॉट बैंगलोर से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ एक बेहद खूबसूरत करामाती झरना और एक कलाकृति वाला मंदिर है। यह पर्ल घाटी के रूप में जाना जाता है। बैंगलोर के निकट स्थित ये स्थल बेहद लोकप्रिय है। यहाँ एक खूबसूरत मोतियों सा गिरता झरना इस स्थल के आकर्षण को बड़ा देता है। यहाँ की पर्वत श्रृंखलाएँ प्रसिद्ध हैं। 
अक्सर यहाँ लोग ट्रैकिंग करने आते हैं। कैसे जाएँ- बैंगलोर से यहाँ के लिए बस और टेक्सी उपलब्ध हैं। शिव गंगा हिल बैंगलोर से 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 4600 फीट की ऊंचाई वाली ये पहाड़ी काफी दिलचस्प लगती है। यह भी दक्षिण काशी के रूप में जाना जाता है। इस पहाड़ी में ट्रैकिंग का अपना ही एक अलग मज़ा है। 

अक्सर पर्यटक यहाँ ट्रैकिंग करने के लिए आते हैं। शिव गंगा पहाड़ियों का रोमांचक आकर्षण पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।कैसे जाएँ बैंगलोर से आसानी से इन सब जगहों के लिए टेक्सी, बस और ऑटो की सुविधा है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -